ब्यूरो रिपोर्ट- सुरेश सिंह
कौशाम्बी : जनपद में पूरामुफ्ती थाना से कुछ दूरी पर स्थित विद्या आटो सेल्स के नाम से बजाज बाइक का शोरूम है, जिसमें बीती रात्रि में चोरों ने शोरूम की छत तोड़कर घटना को अंजाम दिया है।
आपको बता दें कि पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के पूरामुफ्ती जीटी रोड के किनारे स्थित विद्या आटो सेल्स के नाम से बजाज बाइक के शोरूम में बीती रात चोरों ने छत तोड़कर हजारों रूपये नगदी के साथ कीमती पार्टस उठा ले गये हैं, सुबह जब एजेन्सी के मैनेजर विद्या भूषण पाठक ने रोजाना की तरह शोरूम खोला तो उनके होश उड़ गये, शोरूम में सारा समान बिखरा पड़ा था, कैस काउंटर टूटा हुआ मिला, उन्होंने तत्काल लिखित प्रार्थना पत्र के माध्यम से स्थानीय थाना में सूचना दिया, सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करने के दौरान सीसी टीवी कैमरा चेक किया तो अज्ञात चोर की सारी हरकतें कैमरे से बाहर आ गई, अब देखना यह है, कि कब तक चोर पुलिस के चंगुल में आता है।
0 Comments