Ticker

6/recent/ticker-posts

आयुष्मान भारत नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नही आते डॉक्टर, मरीजों को हो रही परेशानी...

रिपोर्ट - राहुल कुमार

कौशाम्बी : जनपद में सिराथू क्षेत्र के आयुष्मान भारत नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोखराज चक चमरूपुर कौशाम्बी मे डॉ० की नियुक्ति तो है पर अभी नजर नही आती एम बी बी एस डॉक्टर। जिससे स्थानी मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।चक चमरूपुर गांव निवासी सूरज विश्वकर्मा मंडल अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा भाजपा खुर्सीद अहमद, विनोद यादव, पंकज यादव आदि कई लोग अस्पताल में दवा कराने के लिए आए थे। जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने बताया कि लगभग एक वर्ष से नियुक्त एम बी बी एस डॉ० रजिया बानो आज तक कभी हास्पिटल नही आई है सिर्फ फार्मासिस्ट और नर्स के सहारे हॉस्पिटल चल रहा है और फार्मासिस्ट ही मरीजो को दवा देते है। इस मौसम में बीमार हुए मरीजों का कोई इलाज सही से नहीं हो पा रहा है। यहां पर यह भी बताया गया है। कि अस्पताल में इलाज के लिए न तो दवा सही से मिलती है ।न ठीक से पट्टी होती है। अस्पताल परिसर में काफी गंदगी का अंबार लगा हुआ है। किसी प्रकार का साफ-सफाई सुचारू रूप से नहीं हो पा रहा है। यह अस्पताल का हाल है।

Post a Comment

0 Comments