रिपोर्ट- अंजना यादव

झांसी : मऊरानीपुर मेला जलविहार महोत्सव के नौवीं रात्रि जवाबी कीर्तन का कार्यक्रम संपन्न हुआ कार्यक्रम का उद्घाटन एमएलसी आर पी निरंजन ने दीप पिरजुलन कर फीता काटकर कायक्रम की सुबाद की इस मौके पर उन्होंने कहा कि ऐसे मेला से ऐसे कार्यक्रमों से धार्मिक परंपरा जागृत रहती है तथा एकता अखंडता से आपसी प्यार और मजबूत होता है। विशिष्ट अतिथि सैयद अकरम प्रधान मऊ देहात ने अपने वक्तब्य में कहा कि जवाबी कीर्तन मन को आनंदित करने वाला होता है, इस मेले में नगर पालिका के द्वारा भव्य स्वरूप दिया जाता है। जो वर्षों से निरंतर इसी मंच पर चल रहा है। इस मेले में भगवान लट्ठाटोर की भूमिका रहती है । उन्ही के नाम से यह मेला जाना जाता है । कार्यक्रम के संयोजक व पार्षद हितेश राजपूत ,सोहनलाल श्रीवास तथा नगर पालिका अध्यक्ष हरिश्चंद्र ने अतिथियों को माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रश्मि आर्य पप्पू सेठ पूर्व विधायक मऊरानीपुर ने की ।जवाबी कीर्तन के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक धार्मिक कीर्तन प्रस्तुत किए । जिसको देखने के लिए मेला ग्राउंड पर पंडाल में काफी संख्या में देखने को मिला है, कार्यक्रम सुबह तक समय चलता रहा। धार्मिक कीर्तन के माध्यम से दोनों पार्टियों ने एक दूसरे को जवाब दिया ।इस मौके पर रामदास पटेल, अली मंसूरी, राम कुमार पाठक, मुकेश अहिरवार, विशाल नामदेव, आशीष कौशल, श्रीधर, छगनलाल शर्मा, आनंद प्रकाश, आनंद, श्री सुरेंद्र शर्मा, राजेंद्र रावत, नंदू रावत, अभिलाष तिवारी, सतीश साहू, बाबूलाल, अमित मिश्रा, पार्षद प्रमोद सेठ, कैलाश श्रीवास, फिरोज खान, मुस्तफा, राजू राय, सतीश श्रीवास, लखनलाल साहू, कमलेश आर्य, राज छोकरिया, आदि मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन गौरी शंकर तिवारी ने किया आभार सोहनलाल पार्षद ने किया ।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद के अलावा परिसर के अंदर लगे हुए कचड़े के ढेर...

झाँसी : जनपद में एक ओर जहां देश के प्रधानमंत्री एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री स्वच्छता अभियान के माध्यम से नगर व ग्रामीण क्षेत्र को स्वच्छ एवं साफ सुथरा बनाने का प्रयास कर रहे हैं। तो वहीं स्थानीय अधिकारियों की उदासीनता के चलते मऊरानीपुर के समुदायिक स्वास्थ्य केंद गंदगी से भरा पडा है।
जानकारी के अनुसार मऊरानीपुर समुदायिक स्वास्थ्य केंद के महिला वार्ड के व परिसर में बने आवास के पीछे गंदगी का अंबार लगा हुआ है। मऊरानीपुर स्वास्थ्य केंद्र जिले का सबसे बड़ा केंद्र है। जहाँ हर रोज सैकड़ो की संख्या में मरीज इलाज कराने आते है। लेकिन परिसर व वार्ड के अंदर चारो तरफ गंदगी फैली हुई है। सफाई केवल नाम मात्र को की जाती जो केवल कागजो में ही सफाई अभियान चल रहा है। ज्ञात हो कि स्वास्थ्य केंन्द्र परिसर में मऊरानीपुर का सुप्रसिद्ध मंदिर संकट मोचन मंदिर भी है। जहाँ हर रोज सैकड़ों की संख्या में महिलाओं और पुरुषों का आना जाना लगा रहता है । ऐसे में मरीजो को काफी परेशानी होती है। जाबाकि मंदिर के आसपास सफाई अभियान निरन्तर चलना चाहिए क्योंकि गंदगी से उठने बाली दुर्गन्ध से लोगों का बैठना मुश्किल हो गया है। कुल मिलाकर सफाई अभियान केबल एक औपचारिकता बन के रह गई। और प्रधानमंत्री व मुख्य मंत्री के स्वच्छता के सपने मऊरानीपुर स्वास्थ्य के अधिकारी ठेंगा दिखाते हुए नजर आ रहे है। जबकि इसी परिसर के पास नगर के राजनीतिक लोग जैसे विधायक व उनके अन्य सहयोगी अपने अपने हाथों में झाड़ू लेकर फ़ोटो खिंचवाते नजर आते रहे जबकि इसी परिसर में अनेकों जगह कचड़े के ढेर देखे जा सकते है। लोगो का मानना है। कि स्थानीय नेता फ़ोटो खीचवकर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री को यह साबित कराना चाहते है।कि स्वच्छता अभियान में हमारी भी भागीदारी रहती है, जबकि हकीकत में मंदिर परिसर के पास स्वास्थ्य केंद्र में अनेकों जगह कचड़े के ढेर लगे हुए नजर आते है।
0 Comments