Ticker

6/recent/ticker-posts

मऊरानीपुर में दो अक्टूबर को होगा समाजवादी पार्टी का धरना प्रदर्शन....

रिपोर्ट- अंजना यादव

झांसी : मऊरानीपुर में भाजपा सरकार के खिलाफ समाजवादी पार्टी का धरना प्रदर्शन एक अक्तूबर दिन मंगलवार को दोपहर 11 बजे तहसील मुख्यालय पर पूर्व विधायक डॉ०रश्मि आर्य पप्पू सेठ के नृतत्व में किया जायेगा। जिसको लेकर शनिवार को समाजवादी पार्टी की एक बैठक आहूत की गयी। इस मौके पर रामाधार यादव ,रामजीवन यादव समीम अहमद , सोहन श्रीवास, पन्नालाल पटेल प्रेमपाल श्रीवास, गुड्डू मिस्त्री रामकिशोर भट्टनागर ,कमरुद्दीन ,अफजल मंसूरी, आदि लोग मौजूद रहे।यह जानकारी नगर पालिका अध्यक्ष हरिश्चंद्र आर्य ने दिया है ।

मोटर साइकिल की टक्कर से छात्र हुआ घायल...

झांसी : मऊरानीपुर में कोचिंग पढ़ने जा रहे छात्र को मोटर साइकिल चालक ने टक्कर मारने की शिकायित कोतवाली प्रभारी से किया है। जानकारी के अनुसार ग्राम सोनकपुरा निवासी अरविंद रिछारिया ने कोतवाली पुलिस को दिये प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका पुत्र लव रिछारिया कोचिंग पढ़ने के लिए, मऊरानीपुर में रहता है। शनिवार की सुबह 9 बजे वह साईकिल से सुखनई नदी के रिपटा पे जा रहा तभी पीछे से आ रहे मोटर साईकिल चालक ने तेजी ओर लापरवाही से मेरे बच्चे को टक्कर मार दी जिसकी बजह से बच्चे के हाथ मे गंभीर चोट आईं है, पीड़ित ने कोतवाली पुलिस से अज्ञात मोटर साइकिल चालक के विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग किया है ।

Post a Comment

0 Comments