न्यूज़ एजेन्सी

लखनऊ : प्रयागराज महिला थाने की प्रभारी ममता पवार की मौत, पुलिस विभाग में शोक की लहर…
तनाव के चलते थाने में हो गईं थीं बेहोश…
उत्तर प्रदेश पुलिस की महिला इंस्पेक्टर जो कि प्रयागराज महिला थाने में थीं तैनात, तनाव के चलते थाने में बेहोश हुईं अस्पताल में भर्ती यूपी पुलिस की एक महिला इंस्पेक्टर की आज सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। प्रयागराज ( इलाहाबाद ) के महिला थाने की प्रभारी ममता पवार की लखनऊ के संजय गांधी ट्रामा सेंटर में मृत्यु हो गई। 24 सितंबर को ममता पवार को ब्रेन हैमरेज के चलते थाने के कमरे में बेहोश पाया गया था, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया था। वह कमरे में बेसुध पड़ी मिलीं थीं । बता दें कि महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ममता पवार मंगलवार को थाना परिसर बने आवास में बेसुध पड़ी मिलीं, पुलिसकर्मी उन्हे लेकर निजी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उन्हे ब्रेन हैमरेज हुआ है। हालत में सुधार न होते देख उसी दिन दोपहर में उन्हे पीजीआई रेफर कर दिया गया था, महिला थाने के लोगों की मानें तो महिला थानाध्यक्ष कई दिनों से काफी तनाव में थी और किसी से बात नहीं कर रही थीं, उनकी मृत्यु की खबर मिलते ही प्रयागराज के पुलिसकर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई है।
0 Comments