Ticker

6/recent/ticker-posts

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने बाढ़ प्रभावित गाँव महेवाघाट, भवंसुरी का किया भ्रमण...

ब्यूरो रिपोर्ट- सुरेश सिंह

कौशाम्बी : जनपद में जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा और पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप गुप्ता ने शुक्रवार को मंझनपुर तहसील के सरसवां ब्लॉक के यमुना के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र गांव महेवाघाट एंव भवंसुरी का भ्रमण किया। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी मंझनपुर एवं तहसीलदार मंझनपुर को बनायी गयी बाढ़ चौकियों पर प्रकाश, पेयजल, शौचालय, भोजन, दवा एवं साफ-सफाई सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के निर्देश दिये है। उन्होंने यमुना नदी के निचले इलाकों में बाढ़ से प्रभावित लोगों को बनाये गये राहत शिविरों में विस्थापित करने के निर्देश दिये है।

जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित भवंसुरी तथा अन्य क्षेत्रों में नाव की व्यवस्था सुनिश्चित करायी है जिससे कि बाढ़ से प्रभावित लोग आसानी से आ जा सकें तथा उनको किसी भी प्रकार की समस्या न हो। जिलाधिकारी ने बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों के मवेशियों को भी सुरक्षित स्थान पर रखे जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने बाढ़ प्रभावित गांवो में लेखपालों एवं सेक्रेटरियों को निरन्तर सक्रिय रहने एवं सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये है। उन्होंनें पुलिस क्षेत्राधिकारियों को संबंधित उपजिलाधिकरियाों के साथ अपने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में निरन्तर भ्रमणशील रहकर सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित किये जाने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर सभी आवश्यक दवाओं की सुनिश्चितता बनाये रखने का निर्देश दिया है। साथ ही साथ उन्होंने बाढ़ से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में निरन्तर चूना छिड़काव एवं फागिंन कराये जाने की भी व्यवस्था हेतु निर्देशित किया है। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को बाढ़ से प्रभावित गावों में पशुओं के लिए चारे की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता बनाये रखने का निर्देश दिया हैं। उन्हेाने अधिशाषी अभियंता सिंचाई को बाढ़ से प्रभावित गांव में जल निकासी एवं अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रांे में खाद्यान की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित किये जाने के लिए कहा है। उन्होंने उपजिलाधिकारी मंझनपुर को निर्देशित करते हुए कहा है कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के ग्रामवासियों को एवं पशुओं को सुरक्षित स्थान पर विस्थापित कर लिया जाये। पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप गुप्ता ने थानाध्यक्ष को निरन्तर भ्रमणशील रहकर आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। इस अवसर पर तहसीलदार मंझनपुर सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments