ब्यूरो रिपोर्ट- सुरेश सिंह

कौशाम्बी : जनपद में 19 सितम्बर, 2019 में प्रदेश सरकार के 02 वर्ष, 06 माह पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेश सरकार के महत्वपूर्ण निर्णयों, नीतियों, जनकल्याणकारी योजनाओं व उपलब्धियाों के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग लखनऊ से आई हुई एलईडी वीडियो वैन को जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा ने कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। एलईडी वैन 02 अक्टूबर 2019 तक जनपद के सभी ब्लॉकों के विभिन्न स्थानों पर पहंुचकर सरकार के महत्वपूर्ण निर्णयों, नीतियों, जनकल्याणकारी योजनाओं व नीतियों का व्यापक प्रचार प्रसार करेगी, जिससे आमजन को सरकार के द्वारा संचालित योजनाओं एवं निर्णयों के बारे में जानकारी हो सके और वे उसका लाभ उठा सकें ।
जनपद स्तरीय आशा सम्मेलन का हुआ आयोजन...
कौशाम्बी : जनपद के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 पीएन चतुर्वेदी ने बताया है कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत जनपद स्तरीय आशा सम्मेलन 20 सितम्बर को प्रातः 10 बजे से नवीन मण्डी ओसा में आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मा0 सांसद श्री विनोद सोनकर होंगे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा द्वारा किया जायेगा। सम्मेलन में विगत वर्ष 2018-19 में किये गये कार्य के आधार पर प्रत्येक विकास खण्ड से चयनित सर्वोत्तम आशा एंव आशा संगनियों को पुरस्कृत भी किया जायेगा ।
0 Comments