रिपोर्ट- अंजना यादव

झांसी : मऊरानीपुर के ब्लॉक बंगरा के ग्राम मगरवारा के खिरक छिनगेवारा में एक विवाहित महिला की दहेज में पांच लाख न मिलने पर पति ससुर व सास ने एक राय होकर विवाहिता की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। और अपने आप को बचाने के लिए मृतिका को घर से कुछ ही कदमों की दूरी पर जंगल की झाड़ियों में फेंक दिया । झाड़ियों में शव को पढ़े होने से क्षेत्र के लोगों में हड़कंप मच गया । जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत मगरवारा के ब्लॉक मगरवारा में 21 वर्षीय पूजा कुशवाहा का शव घर से कुछ ही दूरी पर झाड़ियों में पड़ा हुआ था सुबह जब लोगों ने झाड़ियों में शव को पड़ा हुआ देखा तो क्षेत्र में सनसनी फैल गई ।सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी मऊरानीपुर जितेंद्र सिंह परिहार, तहसीलदार जगबीर सिंह ,थाना प्रभारी कटेरा विनोद कुमार मिश्रा, उप निरीक्षक यादराम, रामदास, पुष्पेंद्र सिंह भदोरिया, आशीष पटेल ,आशीष धुरिया, मूलचंद सहित महिला पुलिसकर्मी महिमा शुक्ला अंजलि मौके पर पहुंचे। उधर घटना की जानकारी होते ही मृतका के पिता और चाचा भी घटनास्थल पर आ गए उन्होंने ससुरालियों पर आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी ना होने पर मेरी लड़की की हत्या कर दी फूल सिंह कुशवाह निवासी गणेशपुरा टपरिया जिला निवाड़ी मध्य प्रदेश ने बताया कि 17 मार्च 2018 को उन्होंने अपनी बेटी का विवाह बंगरा ब्लाक के ग्राम मगरवारा निवासी कैलाश कुशवाहा के साथ शादी हिन्दू रीत रिवाज के साथ की थी । उसके बाद से ही ससुरालिजनो द्वारा पांच लाख रुपये की मांग करते रहे । जब उनकी मांग पूरी नही की तो आज मेरी लड़की को चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दिया, मेरी लड़की को झाड़ियों में फेक दिया दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोपी पति प्रह्लाद ससुर हरिदयाल कुशवाहा, सास राम श्री कुशवाहा, के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया ।
गाली गलौज कर मारने पीटने की धमकी देने और गाड़ी तोड़ने पर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज...

झांसी : जनपद के बारिया बेर के पास करीब आधा दर्जन लोगों ने एक राय होकर एक युवक की गाली गलौज करते हुए मारपीट कर व जान से मारने की धमकी दी तथा उसकी गाड़ी की तोड़फोड़ कर दी। जानकारी के अनुसार रानीपुर सिरधर पूरा निबासी अंशुल जैन पुत्र अरविंद जैन कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया की बारह सितंबर की शाम सात बजे अपने घर से भाई को रेलबे स्टेशन मऊरानीपुर जा रहा था जैसे ही में बारिया बेर पहुँचा तभी पीछे से दो पहिया वाहन पर दो व्यक्ति सवार होकर आये ओर मेरी कार यूपी 95 ई 25 93 के आगे अपनी मोटर साईकिल खड़ी कर तथा अन्य साथी भी आ गए और मेरी कार को चारों तरफ से घेर लिया गाली गलौज करते हुए काँच तोड़ दिये और मेरी मारपीट कर दी प्रार्थना पत्र में पुरषोत्तम शर्मा तथा पांच लोगों के विरुद्ध कोतवाली पुलिस ने धारा 147, 323, 504, 506, 427 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया ।
0 Comments