ब्यूरो रिपोर्ट- सुरेश सिंह

प्रयागराज : जनपद कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने ट्रैफिक लाइन प्रयागराज का किए औचक निरीक्षण आपको बता दें अपराधियों और अपराध पर काबू कर कप्तान सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने प्रयागराज की पुलिसिंग पर ध्यान देना शुरू कर दिए हैं । पिछले कुछ दिनों से प्रयागराज पुलिस का अभियान चलाया जा रहा है अभियान के तहत प्रयागराज पुलिस ने 500 अपराधी संगीन मामले में वांछित वारंटी अपराधियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया, दरअसल प्रयागराज आते ही एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने अपराध और अपराधियों के सम्पूर्ण सफाये को अभियान शुरू कर दिया था जिसके अपेक्षित सफलता भी मिली। तमाम अपराधी या तो जिला छोड़ गए या फिर जेल भेजे गए है । एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज की यही प्रभावी कार्यप्रणाली ने प्रयागराज जिले की जनता का दिल जीत रखा है उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग में वह तेजतर्रार आईपीएस के तौर पर जाने जाते हैं । प्रयागराज की बेलगाम पुलिसिंग को भी काबू करने के लिए एसएसपी ने कडी मेहनत किया है, शहर पुलिसिंग को क्रास चेक के लिए बाइक का भी सहारा लिया और आम जन की तरह घूमकर काफी हद तक पुलिसिंग मे सुधार किया है । आमजन के बीच इतने कम समय में सहृदय और ईमानदार छवि बना चुके आईपीएस सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज की उच्चाधिकारी भी खुले मन से तारीफ करते हैं, कल की हुई सीएम के साथ एडीजी की मीटिंग में मुलाकात मे डीजीपी ओपी सिंह ने भी प्रयागराज एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज एवं प्रयागराज पुलिस की सराहना किया है, उन्होंने कहा कि पूर्वांचल के अपराधियों की शरण खत्म हो गई है प्रयागराज से अपराध और अपराधियों का जल्द ही सफाया हो जायेगा ।
0 Comments