Ticker

6/recent/ticker-posts

कौशाम्बी में चर्चित गैंगरेप कांड के तीसरे अभियुक्त को भी पुलिस ने किया गिरफ्तार....

रिपोर्ट- राहुल कुमार

कौशाम्बी : जनपद में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, दलित किशोरी से हुए गैंगरेप मामले में फरार चल रहे तीसरे अभियुक्त को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को सराय अकिल इलाके से अभियुक्त मोहम्मद आकिब उर्फ बड़का की पुलिस ने गिरफ्तारी की है। सामूहिक दुष्कर्म की घटना से जुड़े तीनो अभियुक्तों की गिरफ्तारी के बाद अब कौशाम्बी पुलिस ने राहत की साँस ली है। एसपी प्रदीप गुप्ता के मुताबिक घटना के बाबत तीनो अभियुक्तों के खिलाफ कोर्ट में आज ही चार्जसीट भी दाखिल की जा रही है। पॉक्सो फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई करवाकर जल्द ही सजा भी कराई जाएगी। गौरतलब है कि 21 सितंबर को सराय अकिल थाना इलाके में एक दलित किशोरी से तीन युवको ने गैंगरेप किया था। साथ ही घटना का अश्लील वीडियो बना सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। घटना के बाद पुलिस ने एक आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि दूसरा मुख्य अभियुक्त आदिल उर्फ आतंकवादी को एसओजी ने मंगलवार को रावतपुर इलाके में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। इस घटना क्रम से जुड़े सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस अफसरों को राहत की सांस मिली है।

Post a Comment

0 Comments