ब्यूरो रिपोर्ट- सुरेश सिंह, प्रदीप कुमार

कौशाम्बी : सराय अकिल थाना क्षेत्र में हुई गैंगरेप की घटना की जांच के लिए बुधवार को लखनऊ से आई फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरिक्षण किया। इस दौरान एएसपी अशोक कुमार भी टीम के साथ घटनास्थल की बारीकी से जांच की। जांच के दौरान लखनऊ से आई टीम ने घटना स्थल से कई अहम सुराग भी जुटाए हैं। गैंगरेप की घटना में आरोपियों को सजा दिलाने में कहीं कोई चूक न हो इसलिए पुलिस जांच के दौरान फूंक-फूंक कर कदम उठा रही है। इस प्रकरण की जांच खुद एएसपी अशोक कुमार कर रहे हैं। फोरेंसिक टीम ने बुधवार को एएसपी के साथ घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके अलावा वायरल वीडियो को भी फोरेंसिक टीम ने देखा और फिर उसके हिसाब से घटना स्थल पर पहुंचकर मौके की जांच किया है।
0 Comments