रिपोर्ट- अंजना यादव

झांसी : मऊरानीपुर के मुहल्ला नदी पार कटरा मऊरानीपुर निवासी कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 21 सितंबर शनिवार की रात्रि मेरी 15 वर्षीय पुत्री अपने घर से मेला जलबिहार देखने के लिए गई थी ।जब रात अधिक हो गई ।वह वापस घर नहीं आई तो हम लोगों ने उसकी खोजबीन की प्रार्थना पत्र में बताया कि एक सफेद रंग की कार में बैठा कर इरशाद नाम का एवं भगा ले गया उक्त ब्यक्ति काम करने के लिए मऊरानीपुर आया था । कोतवाली पुलिस ने प्रार्थना पत्र के आधार पर धारा 363 ,366 पॉक्सो एक्ट तथा एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया ।
सपरार बांध में दो किशोरों की डूब जाने से मौत, फाटक खुल जाने के बाद भी सम्बन्धित अधिकारियों ने बांध के पास नही किया कोई इंतजाम...

झांसी : मऊरानीपुर में बुधवार का दिन नगर वासियों के लिए दुखदाई रहा, मऊरानीपुर से 7 किलोमीटर दूर सपरार बांध में दो किशोरों की डूब जाने की वजह से मौत हो गई। यह खबर नगर में आग की तरह फैल गई, जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर दो किशोर मोहल्ला परवारी पुरा निवासी आचमन अग्रवाल तथा उसका साथी बड़ा बाजार निवासी सार्थक सोनी दोनों अपने घर से सपरार बांध देखने के लिए गए हुए थे। जहां दोनों ने अपने कपड़े उतार कर बांध में नहाने के लिए कूदे ही थे कि लौट कर वापस नहीं आए मौजूद लोगों ने आनन-फानन में उन्हें बचाने का काफी प्रयास किया लेकिन जब तक उन्हें बाहर निकाला वह अचेत अवस्था में थे, इसकी सूचना कोतवाली पुलिस ने उनके परिजनों को दी दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया । यह खबर सुनकर नगर से हजारो की संख्या में लोग सपरार बांध पहुँच गए, बताते चले कि सपरार बांध में बरसात अधिक पानी आ जाने से वह भर गया था जिसको लेकर बांध के कुछ फाटक खोल दिये गए कि बांध को नुकसान न हो सके इसी को लेकर नगर व क्षेत्र के लोग सेकड़ो की संख्या में पहुँच रहे है तथा बांध में नहाने का भी आनन्द ले रहे है, इसी को लेकर यह दोनों लड़के बांध में नहाने के लिए गए थे ।वहां मौजूद लोगों को जब इसकी जानकारी हुई तो वहां हड़कम्प मच गई आनन फानन में लोगो ने किसी तरह दोनो किशोरों को बचाने के लिए प्रयास किया । लेकिन वह जीवित नही बच सके, दोनो परिवार में शोक की लहर दौड़ गयी, जबकि सपरार बांध के फाटक खोले गए तो प्रशासन की तरफ से कोई इंतजाम नही किया गया कि सेकड़ो की संख्या में लोग बांध देखने को पहुँच रहे है, आने वाले लड़के लड़िकयां वही बांध के किनारे सेल्फी ले रहे है यह घटना किसी के साथ घट सकती थी जब यह घटना हो गयी तब प्रशासन की नींद खुली ।
0 Comments