रिपोर्ट- अंजना यादव

झांसी : जनपद कंन्नोज में अधिवक्ताओं द्वारा जनपद के समस्त लेखपालों पर जानलेवा हमला करने व महिला लेखपाल से दुर्व्यवहार करने वाले अधिवक्ताओं पर कार्यवाही की मांग को लेकर मऊरानीपुर तहसील क्षेत्र के समस्त लेखपाल मऊरानीपुर तहसील परिसर में धरने पर बैठ गए, साथ ही कार्यवाही की मांग किया ।
जानकारी के अनुसार बुधवार को मऊरानीपुर तहसील क्षेत्र के समस्त लेखपाल तहसील प्रांगण में ओमप्रकाश लेखपाल के नेत्रत्व में धरना प्रदर्शन करते हुए मुख्य मंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौपा। उन्होंने ज्ञापन में बताया कि 20 सितंबर को तहसील छिबरामऊ जनपद कन्नौज में अधिवक्ता द्वारा पहले ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र जबरन रिपोर्ट लगाने का दबाब महिला लेखपाल पर बनाया। तथा रिपोर्ट न लगने पर महिला लेखपाल के साथ मारपीट कर दिया। बचाव में आई दूसरी महिला लेखपाल के साथ भी दुर्व्यवहार किया, तत्पश्चात सैकड़ो की संख्या में अधिवक्ता तहसील आये और लेखपालों पर हमला करते हुए बंधक बनाया गया। तथा इतना सब कुछ करने के बाद अधिवक्ताओं द्वारा लेखपालों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करा दिया गया। तथा लेखपालों द्वारा दी गयी तहरीर पर कोई कार्यवाही नही की गई। लेखपालो के साथ हुई धटना के विरोध में लेखपालो ने मऊरानीपुर में धरना प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी किया, साथ ही दोषी अधिवक्ताओं पर कानूनी कार्यवाही करने की मांग किया है ।
0 Comments