ब्यूरो रिपोर्ट- सुरेश सिंह
कौशाम्बी : जनपद में 23 सितम्बर 2019 को मुख्य विकास अधिकारी श्री इन्द्रसेन सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित सम्राट उदयन सभागार में आयुष्मान भारत दिवस की प्रथम वर्षगांठ पर कार्यशाला का आयोजन किया गया । आयोजित कार्यशाला में लोगांे को सम्बोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना स्वास्थ्य के क्षेत्र में गरीबों के लिए वरदान साबित हो रही है। उन्होनें कहा कि इस योजना को लागू हुए एक वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। कहा कि इस योजना के तहत गोल्डेन कार्ड धारक को प्रतिवर्ष प्रति परिवार 05 लाख रूपये तक का मुफ्त में इलाज कराये जाने की सुविधा प्रदान की गयी है जो कि गरीबों के लिए बहुत बड़ी सहायता है। मुख्य विकास अधिकारी ने कार्यशाला में उपस्थित आशाओं तथा योजना से जुड़े हुए अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को 30 सितम्बर तक अभियान चलाकर पात्रों का गोल्डेन कार्ड बनाये जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि इस अभियान में प्रत्येक पात्र परिवारों में से कम से कम एक गोल्डेन कार्ड अवश्य बन जाये। मुख्य विकास अधिकारी ने सब सेन्टरों पर कैम्प लगाकर सूची में शामिल पात्र लोगों का गोल्डेन कार्ड बनाये जाने के लिए कहा है।

उन्होने कहा कि पत्र के माध्यम से सभी पात्र परिवारों को इस योजना में शामिल किये जाने तथा गोल्डेन कार्ड बनवााये जाने के लिए सूचना प्रेषित की जा चुकी है आवश्यकता केवल इस बात की है कि पात्र लोगों को प्रेरित कर एवं जागरूक करते हुए उनका गोल्डेन कार्ड बना दिया जाये जिससे कि गरीब एवं पात्र व्यक्ति गोल्डेन कार्ड के आधार पर अपना इलाज करा सकें।
इस अवसर पर उपस्थित लोगाों को संबोधित करते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 पीएन चतुर्वेदी ने बताया कि इस योजना के तहत जनपद में कुल 12 अस्पताल सूचीबद्ध है जहां पर गोल्डेन कार्ड धारक अपना इलाज करा सकते है। मउन्होंने बताया कि इनमें से 04 सरकारी अस्पताल एवं 08 प्राइवेट अस्पताल इम्पैनल्ड है। उन्होने बताया कि इस योजना के तहत जनपद में अब तक कुल 1550 लोगों का इलाज हो चुका है तथा जिन पर 01 करोड़, 53 लाख, 69 हजार, 655 रूपये खर्च किया जा चुका है। उन्होंने यह भी बताया कि जनपद में अब तक कुल 38253 लोगों का गोल्डेन कार्ड बन चुका है। आयुष्मान भारत योजना के नोडल अधिकारी डॉ0 हिन्द प्रकाश मणि ने बताया कि गोल्डेन कार्ड धारक इस योजना के तहत भारत के किसी भी अस्पताल में जो कि इस योजना में इम्पैनल्ड है या सरकारी अस्पताल है उनमें 05 लाख रूपये तक का अपना इलाज मुफ्त में करा सकते है। जनपद में इस योजना के तहत संयुक्त जिला चिकित्सालय मंझनपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कनैली, नवजीवन अस्पताल कसिया ककोढ़ा, अमीरबानों अस्पताल पूरामुफ्ती, संजीवनी अस्पताल सरांय आकिल, विकास अस्पताल सरांय आकिल, लवकुश अस्पताल मंझनपुर, न्यू तेजमती अस्पताल मंझनपुर, पूर्णिमा अस्पताल मंझनुपर, सेवा सदन अस्पताल भरवारी शामिल है। आयुष्मान भारत के डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम को-आर्डिनेटर डॉ0 ओम त्रिपाठी ने कहा कि 30 सितम्बर तक अभियान चलाकर लोगांे का गोल्डेन कार्ड बनाया जा रहा है तथा अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करते हुए गोल्डेन कार्ड बनवाये जाने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। उन्होने कहा कि आरोग्य कार्ड गोल्डेन कार्ड नहीं है, इस योजना का लाभ केवल गोल्डेन कार्ड धारक ही प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कहा कि आरोग्य कार्ड गोल्डेन कार्ड बनाने में सहायक होता हैं। इस अवसर पर गोल्डेन कार्ड बनाने मंे उत्कृष्ठ कार्य करने वाले 06 लोगों को जिनमें अनीता कोरी, ज्ञान सिंह, राकेश कुमार त्रिपाठी, नीलमणि पाण्डेय, दीप चन्द्र सरोज एवं अरूण श्रीवास्तव को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही साथ अच्छे कार्य के लिए जिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम को-आर्डिनेटर डॉ0 ओम त्रिपाठी एवं डिस्ट्रिक्ट इनफार्मेशन मैनेजर श्री अनुराग सिंह को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आयुष्मान भारत के डीजीएम आशुतोषमणि त्रिपाठी, प्रभाकर शुक्ला, योगेश सिंह आयुष्मान मित्रों के अलावा जनपद से आयी हुयी आशा बहुएं उपस्थित रही।
0 Comments