Ticker

6/recent/ticker-posts

पचोरा गाँव में प्रधान मंत्री के जन्म दिन पर विशाल दंगल का आयोजन...

रिपोर्ट- अंजना यादव

झांसी : मऊरानीपुर में विश्वकर्मा जयंती और देश के प्रधान मंत्री के जन्म दिन पर एक विशाल दंगल का आयोजन किया गया । जानकारी के अनुसार बंगरा ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पाचोरा में विश्वकर्मा जयंती और देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन पर एक बिशाल दंगल का आयोजन किया गया । जिसका उद्घाटन भाजपा नेता प्रदीप पटेल ने फीता काटकर शुरुआत की । विशिष्ट अतिथि ग्राम पाचोरा प्रभु दयाल अहिरवार,भकोरा प्रधान रामपाल श्रीवास, ब्रजकिशोर पटेल रहे । दंगल की अध्यक्षता धनुषधारी अखाड़े के उस्ताद राकेश पहलवान ने की । कार्यक्रम के सहयोजक महेंद्र पांचाल व सीताराम पांचाल रहे दंगल में दूर दराज से आये महोबा, टिकोली, झाँस, हसारी, पाचोरा, मऊ रानीपुर के पहलवानो ने अपनी कुश्ती का प्रदर्शन किया।जिसमें भरसूडा व पचोरा के पहलवान की कुश्ती आकर्षक का केंद्र रही, इस मौके पर सुनील प्रधान,हरिश्चंद्र रबिन्द्र सन्तोष अहिरवार,मानबेन्द्र सिंह रहे ।

जलबिहार महोत्सव में बुधवार की रात्रि को अखिल भारतीय बुंदेलखंडी राई और नृत्य का हुआ आयोजन....

झांसी : मेला जलविहार महोत्सव में दसवीं रात्रि में अखिल भारतीय बुंदेलखंडी राई नृत्य का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के उद्घाटन कर्ता पूर्व एमएलसी श्याम सुंदर सिंह पारीछा व पूर्व विधायक डॉ रश्मि आर्य ने दीप प्रज्ववलन कर फीता काटकर किया ।इस मौके पर उन्होंने कहा मऊरानीपुर का विकास कैसे किया जाता है यह मैं अच्छी तरह से जानती हूं। इस कार्यक्रम में साहित्य समाज का दर्पण होता है जिसमें सभी की इच्छा पूरी होती है। कलाकारों की भी सराहना की कार्यक्रम के संयोजक राजेश राय, गोकुल भास्कर, रविंद्र चौधरी, नगर पालिका अध्यक्ष हरिश्चंद्र आर्य ने अतिथियों का माल्यार्पण कर तिलक लगाकर स्मृति चिन्ह भेंट कर उनकां संम्मान किया । इस मौके पर गुड्डू मिस्त्री, रामाधार सिंह यादव, बैजनाथ तिवारी, भुजबल रैकवार, अफजल मंसूरी, संतोष सेठ, पार्षद प्रमोद सेठ, कैलाश श्रीवास, फिरोज खान, मुस्तफा,सोहन लाल श्रीवास, हितेश राजपूत, सतीश श्रीवास, राजू राय, रविन्द्र यादव, कमलेश आर्य, राजेश बिलाटिया, मयंक शर्मा, लखन लाल साहू, प्रेमपाल श्रीवास,व इस कार्यक्रम में शामिल कलाकारों में राजेंद्र सिंह गुर्जर एंड पार्टी, सिद्ध पाल एंड पार्टी मऊरानीपुर, देशराज नरवरिया एंड पार्टी बामोर के कलाकारों द्वारा पूरी रात राई को सुनाकर व तमाम युबतियो के द्वारा नृत्य कर पूरे पंडाल को मन मुग्ध कर दिया। यह कार्यक्रम पूरी रात्रि चलता रहा कार्यक्रम में आये जनसमूह का आभार गोकुल भास्कर ने किया ।

Post a Comment

0 Comments