ब्यूरो रिपोर्ट- सुरेश सिंह

महोबा : जनपद में 19 सिंतबर 2019 को जिलाधिकारी अवधेश कुमार तिवारी ने मुख्य विकास अधिकारी हीरा सिंह के साथ विकास कार्यों के स्थलीय सत्यापन हेतु पीडब्लूडी विभाग द्वारा निर्मित बिल्खी से ढुडैयां मार्ग, नगारा डांग सड़क, अरघट मऊ से मंझगवां मार्ग व सिजहरी से पवा रोड़ एवं नारी शक्ति संवर्धन हेतु कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, जैतपुर तथा जलशक्ति अभियान के अन्तर्गत 22 ग्रामों की पेयजल आपूर्ति हेतु निर्माणाधीन मझंगवां डैम/बरखेड़ा पेयजल परियोजना आदि का निरीक्षण किया। सड़कों के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अपनी उपस्थिति में सड़कों के बीच में खुदवाकर सड़कों की गुणवत्ता को चेक कराया तथा वहां मौजूद एक्सईएन पीडब्लूडी बी0बी0अग्रवाल को निर्देशित किया कि जनपद में पीडब्लूडी विभाग द्वारा निर्माणाधीन सड़कों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध ढंग से निर्मित करायें।इस दौरान उन्होनें जैतपुर में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का निरीक्षण कर वहां की शिक्षा व्यवस्था तथा आहार मीनू का जायजा लिया।उन्होनें छात्रावास में उपस्थित बालिकाओं से शिक्षा एवं खाने पीने की व्यवस्थाओं के बारे में पूंछा, तथा वहां के स्टाॅफ को निर्देशित किया कि बालिकाओं को पौष्टिक आहार दिया जाये तथा पैकेट बंद एवं ब्राण्डेड वस्तुओं को ही उपयोग में लिया जाये।इसी दौरान उन्होनें बरखेड़ा पेयजल परियोजना के इन्टेकवेल का निरीक्षण किया तथा कार्यदायी संस्था को समय से निर्मित करने के निर्देश दिए।इस परियोजना के अन्तर्गत बरखेड़ा के आस-पास के 22 ग्रामों को पेयजल आपूर्ति की जानी है।इसके निर्माण के सतत निरीक्षण हेतु एक्सईएन सिंचाई डी0बी0सिंह को निर्देश दिए।
0 Comments