Ticker

6/recent/ticker-posts

होटल में काम कर रहे रसोइया की हुई हत्या, छानबीन में जुटी स्थानीय पुलिस..

रिपोर्ट- अंजना यादव

झांसी : कानपुर हाईवे मार्ग पर मौजूद चिरगांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 27 पर पहलवान ढाबा पर रसोईया का काम कर रहे एक व्यक्ति को कार सवार तीन अज्ञात लोगों ने अचानक हमला करके मौत के घाट उतार दिया,। फिलहाल में यह पूरी हत्या की गुत्थी बुरी तरह से उलझ चुकी है और इस गुत्थी में होटल संचालक भी शक के घेरे में है जानकारी के अनुसार झांसी जनपद के चिरगांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 27 का है, जहां पर मौजूद पहलवान ढाबे पर राजकुमार नामक अधेङ कार्य करता है, जहां आज सुबह लगभग पाँच बजे कार सवार तीन लोग आए और उसके बारे में पूछने लगे, तभी अचानक सामने लेटा देखकर कार सवार तीनों अज्ञात लोग उसके पास पहुंचे और इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता तीनों ने अचानक उसके सिर पर सरिया से बार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई । पुलिस को सूचना मिली पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी है और पूरी घटना एक रहस्यमई हो गई है,। उसके बाद पुलिस भी पूरे मामले की गहराई से पड़ताल करने के लिए जांच में जुटी है। और इस हत्या के तार उक्त होटल संचालक से जोड़े जा रहे हैं और उक्त होटल संचालक को भी पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दिया है ।

Post a Comment

0 Comments