Ticker

6/recent/ticker-posts

सरांय अकिल क्षेत्र में हुए गैंगरेप का मुख्य आरोपी आतंकवादी पुलिस मुठभेड़ में हुआ गिरफ्तार....

ब्यूरो रिपोर्ट- सुरेश सिंह

कौशाम्बी :  जनपद में सरांय अकिल के एक गाँव में हुए दलित लड़की से गैंगरेप का मुख्य आरोपी छोटका उर्फ आतंकवादी पिपरी थाना अन्तर्गत रावतपुर चौकी क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया है जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है ।

बतादें कि गिरफ्तार किए गये अपराधी पर दिनांक 21-09-19 को थाना सरांय अकिल क्षेत्र के ग्राम घोसिया में एक दलित नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार करके उसका वीडियो बनाये जाने के सम्बन्ध में थाना सरांय अकिल पर मु0अ0सं0-314/2019 धारा 376 (2) (1), 376 (D), 354 (ग), 506, 286, भा0द0वि0, 3 (2) (5), 3 (1) (12) एससी-एसटी एक्ट, 3/4 पाक्सो एक्ट, 7 सीएलए एक्ट पंजीकृत किया गया था ।

अभियोग का मुख्य अभियुक्त छोटका उर्फ आतंकवादी जो फरार चल रहा था, जिस पर पुलिस द्वारा 25000 रूपये का पुरस्कार भी घोषित किया गया था, मंगलवार के दिन दिनांक 24.09.19 को एसओजी और पुलिस की विशेष गठित टीम द्वारा पिपरी थाना अन्तर्गत रावतपुर चौकी क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया गया है, अभियुक्त के दोनों पैरों में गोली लगी है, फरार अपराधी और पुलिस में मुठभेड़ की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता भी मौके पर पहुंच गए और आरोपी को उपचार हेतु घायल अवस्था में जिला अस्पताल में कड़ी सुरक्षा में भर्ती करा दिया है ।

Post a Comment

0 Comments