Ticker

6/recent/ticker-posts

हाईवे पर सड़क दुर्घटना में एक बाईक सवार युवक गंभीर रूप से घायल...

रिपोर्ट- अंजना यादव

झांसी : जनपद में नेशनल हाईवे 27 पर बाइक सवार असंतुलित होकर गिर गया, जिसकी सूचना राहगीरों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को दी, सूचना मिलते ही एंबुलेंस द्वारा घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, वहीं 108 एंबुलेंस के ईएमटी आशीष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि बाइक सवार उरई से झांसी की ओर जा रहा था, उन्हें राहगीरों ने 108 नंबर द्वारा सूचना दी गई थी कि पूॅछ थाना क्षेत्र के ग्राम खिल्ली के हाईवे पर एक बाइक सवार गिरकर घायल हो गया है, जिसकी सूचना मिलते ही उन्होंने तुरंत एंबुलेंस से घायल अनिल कुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों द्वारा घायल का इलाज किया गया और हालत गंभीर होने पर झांसी अस्पताल रेफर कर दिया गया।


Post a Comment

0 Comments