रिपोर्ट- अंजना यादव
झांसी : जनपद में बंगरा ब्लॉक के ग्राम टिकरी में महालक्ष्मी के पावन पर्व पर भगवान रामजानकी की भव्य झाकी सजाकर भगवान की प्रतिमा को विमान में विराजमान कर पूरे गांव में भृमण कर पास में से निकली लखेरी नदी में बड़े भोर विहार कराया गया मंदिर के संस्थापक जयप्रकाश नायक ने बताया कि यह विमान की झांकी प्रतिवर्ष महालक्ष्मी के पावन पर्व पर भगवान की प्रतिमाओ को विहार कराया जाता है। उस रात्रि में अनेकों सांस्क्रतिक धार्मिक कार्यक्रम किये जाते है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती सोना देवी जवाहर सिंह यादव रहे, इस मौके पर भगीरथ कुशवाहा, पूर्व प्रधान टिकरी राजपत कुशवाहा, जय सिंह यादव, चंद्रभान कुशवाहा, जगन्नाथ कुशवाहा आदि लोग मौजूद रहे।
0 Comments