ब्यूरो रिपोर्ट- सुरेश सिंह
कौशाम्बी : प्रदेश के डिप्टी सीएम ने अपने पिता जी पुण्यतिथि के दिन कौशाम्बी को 21 सौगाते दी है। जनपद कौशाम्बी के सिराथु के आदर्श इंटर कालेज में आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम का डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शिलान्यास कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ने बटन दबाकर 15277.83 लाख रुपये की लागत की कुल 21 परियोजनाओं का लोकार्पण एंव शिलान्यास किया। आज हुए इस शिलान्यास में जनपद कौशाम्बी के सिराथु में 26.80 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला रेलवे ओवर ब्रिज का शिलान्यास भी शामिल है। कार्यक्रम में लोगो को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि उनके मन मे बहुत पहले से सिराथु रेलवे क्रासिंग पर ओवर ब्रिज बनाने की संकल्पना थी आज मेरा यह संकल्प पूरा हो रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी व राज्य की योगी सरकार गांव, गरीब, किसान, नौजवान एंव महिलाओं के उन्नति एंव सम्मान के लिए कृत संकल्प है। डिप्टी सीएम ने कहा सरकार के द्वारा किसानों की स्थिति बेहतर हो,"प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना" की गई। जिसके अंतर्गत 2000 रुपये प्रति तिमाही की दर से प्रतिवर्ष सभी किसानो के खाते में 6000 रुपये दिए जाने की व्यवस्था है। विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नेतृत्व में चल रहे स्वच्छता कार्यक्रम के तहत घर घर शौचालय का निर्माण कार्य कराया जा गया है। प्रत्येक गरीब पात्र परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा पूरे प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है।सरकार भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए कृत संकल्प है। उन्होंने ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत सरकार के द्वारा गरीबो के लिए 5 लाख रुपये तक कि निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है। इस अवसर पर कौशाम्बी सांसद विनोद सोनकर, सलेमपुर सांसद रवींद्र कुशवाहा, चायल विधायक संजय गुप्ता, सिराथु विधायक शीतला पटेल, फाफामऊ विधायक विक्रम मौर्य, महिला मोर्चा अध्यक्ष काशी प्रान्त अनीता गुप्ता, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान काशी प्रांत सह संयोजिका विनीता गुप्ता, जिला अध्यक्ष रमेश पासी, प्रतिभा कुशवाहा जिला पंचायत सदस्य शिव मोहन मौर्य भइयन पासी वह भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता योगेश कुमार साहू आदि लोगो के साथ हज़ारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
0 Comments