रिपोर्ट- आजना यादव

झांसी : मऊरानीपुर में पृथ्वीपुर स्यावरी निवासी कपिल झारखंडिया पुत्र महेश ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देते हुए। बताया कि वह चार जुलाई की सुबह 8 बजे अपने घर के अंदर काम कर रहा था तभी पड़ोस में रहने बाले संतोष गेंडा जितेंद्र नरेंद्र, लक्ष्मी प्रसाद गेंडा उसे बेबजह गाली गलौज करने लगे मना करने पर वह उत्तेजित हो गए एव लाठी व कुल्हाड़ी से मुझे घायल कर दिया ।तथा मुझे जान से मारने की धमकी दी कि उसकी जमीन पर कब्जा करने लगेकोतवाली पुलिस ने धारा 323, 324, 452, 324, 504, 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया । पुलिस ने जांच शुरु कर दिया ।
जहरीले पदार्थ के सेवन से हालत बिगड़ी......
झांसी : एक युवक एक महिला के द्वारा अलग अलग स्थानो पर जहरीले पदार्थ के सेवन करने से हालत बिगड़ गयी जानकारी के अनुसार रमपुरा थाना कला बम्होरी मध्यप्रदेश निवासी मुन्ना लाल पुत्र रामदयाल मिथलेश पत्नी अखिलेश निवासी गांधी गंज में अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिन्हें परिवारी जनो द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद पर लाया गया।प्रार्थमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सको ने मेडिकल कॉलेज रिफर कर दिया।
कोतवाल पर हुआ हमला मौके पर पहुँचे बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक...
झांसी : जनपद के मोठ थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 27 पर कुछ अज्ञात लोगों ने कोतवाल धर्मेंद्र सिंह चौहान पर असलाह से फायर कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मोठ कोतवाल को तुरंत झांसी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, वहीं घटना की सूचना मिलने पर तुरंत झांसी एसएसपी डॉ ओपी सिंह ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया, वहीं जानकारी देते हुए बताया कि मोठ कोतवाल छुट्टी पर अपने घर गए हुए थे, उसके बाद वह वापस अपने घर आ रहे थे, किसी स्थानीय व्यक्ति ने उनको फोन किया कि आपसे मिलना चाहते हैं, जिससे कि उन्होंने कहा कि हम मोठ हाईवे मोड़ पर पहुंचने वाले हैं, तो वह अपनी प्राइवेट गाड़ी से जैसे ही वहां पर पहुंचे तभी पहले से खड़े लोगों से उन्होंने शीशा उतार कर बात करने की कोशिश की तो उनके ऊपर फायर कर दिया, जिससे चिन्ह को क्रॉस करते हुए निकल गई और गाल पर भी चोट के निशान आ गए, उनका काफी दूर तक पीछा किया गया तो बाइक छोड़कर फरार हो गए, एसएसपी ने बताया कि एफ आई आर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है बताया जा रहा है कि 29 सितंबर को पुष्पेंद्र यादव नाम के करगुंवा की गाड़ी बंद की थी, तो यह लग रहा है कि वह और उनका भाई ने हमला किया है, जो कि अवैध खनन की गाड़ी पकड़ी गई थी, उसके बाद शायद उन लोगों ने ही हमला किया है, मौके से एक कारतूस का खोखा भी बरामद किया है, फिलहाल में पुलिस एफ आई आर दर्ज कर जल्द ही खुलासा किया जाएगा, मोठ कोतवाल की प्राइवेट गाड़ी भी लेकर वह लोग फरार हो गए है ।
0 Comments