Ticker

6/recent/ticker-posts

वन विभाग की जिद से माता मदारन देवी के भक्तों को उठानी पड़ रही है परेशानी...

ब्यूरो रिपोर्ट- जतन सिंह

महोबा : वर्षों से बन विभाग अपनी जिद पर अड़ा है और वन विभाग की जिद का खामियाजा चरखारी से मां मदारन देवी के दर्शन करने जाने वाले भक्तों को भारी परेशानी उठाना पड़ती है, बरसात के सीजन में तो वन विभाग के इलाके से गुजर ना जैसे आसमान से तारे तोड़ने के बराबर है। चरखारी मुख्य मार्ग चरखारी महोबा मुख्य मार्ग से जैसे ही आप मदारन देवी के लिए मुड़ते हैं।चंद्र मीटर चलने के बाद वन विभाग का इलाका प्रारंभ हो जाता है, जिससे वहां की सड़क लाख प्रयासों के बावजूद भी अभी तक नहीं बन सकी और भक्तों को भारी परेशानी उठाना पड़ती है।कई बार मंदिर समिति ने प्रशासनिक अधिकारियों से बात की और शिकायत भी की परंतु वन विभाग है कि,मानता ही नहीं।यही वजह है कि,अब तक लगभग डेढ़ किलोमीटर की सड़क कीचड़ में तब्दील हो जाती है और भक्तों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।कई बार तो मदारंगी देवी के दर्शन करने जाने वाले भक्त वहां फिसल कर गिर भी जाते हैं और चोटिल होते रहते हैं।

मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में दो व्यक्ति हुए घायल...

महोबा : जनपद में दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत उस समय हो गई जब पीछे वाला बाइक सवार नशे में धुत होकर बाइक चला रहा था। मुस्कुरा से महोबा की ओर जा रहे किशोरी पुत्र काशी प्रसाद निवासी भरुआ सुमेरपुर की बाइक में पीछे से आ रहे नशे में धुत बाइक सवार जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे मौके पर ही 2 लोग घायल हो गए। यह घटना उस समय हुई जब किशोरी पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरवा कर चला ही था, पेट्रोल पंप से चंद कदम दूरी पर हुई इस घटना से वहां पर मौजूद लोग हक्के बक्के रह गए और 100 नंबर को फोन कर दुर्घटना की सूचना दिया, मौके पर पहुंची सो नंबर की टीम में कॉन्स्टेबल उमाशंकर पटेल और कॉन्स्टेबल अंकित ने मान्यता दिखाते हुए घायलों को चरखारी सीएचसी पहुंचाया जहां उनका इलाज चल रहा है।

Post a Comment

0 Comments