Ticker

6/recent/ticker-posts

बूगी बूगी डांस प्रतियोगिता में विधायक ने कलाकारों को किया सम्मानित...

ब्यूरो रिपोर्ट- जतन सिंह

महोबा : चरखारी ड्योड़ी दरवाजा मां दुर्गा समिति के सोजन्य से चल रही सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के अंतिम दिन डांडिया नृत्य पर नन्हे-मुन्नों ने शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया, कार्यक्रम का प्रारंभ आयोजन समिति के अध्यक्ष चरखारी विधायक ब्रजभूषण राजपूत एंव मुख्य अतिथि महोबा विधायक राकेश गोस्वामी भाजपा जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर ने मां दुर्गा की महाआरती कर कार्यक्रम की शुरुआत की कार्यक्रम में बड़ी तादाद में नौनिहालों ने अपना दमखम दिखाया 3 दिन तक चली, प्रतियोगिताओं का रिजल्ट घोषित किया गया जिसमें रंगोली जूनियर वर्ग में हिमांशी पहले कविता दूसरे सायना एवं नीलम तीसरे स्थान पर रहे,सीनियर वर्ग में अर्चना राजपूत प्रथम लक्ष्मी सोनी एवं शिवानी नामदेव दूसर स्थान अपर्णा राजपूत तीसरे स्थान पर रहे, मेंहदी जूनियर वर्ग में सानिया प्रथम स्थान, करीना दूसरे, पलक तीसरे स्थान पर रहे, सीनियर मेंहदी वर्ग प्रतियोगिता में तराना खातून, पहले, गुलनाज दूसरे, शिवानी नामदेव तीसरे स्थान पर रहे ।

बूगी-बूगी जूनियर वर्ग में मानसी वर्मा पहले, मधु दूसरे स्थान पर रहे,सीनियर वर्ग बूगी-बूगी प्रतियोगिता में मुस्कान, स्नेहा पहले, कविता, नैनसी, प्रियंका दूसरे एंव पलक गुप्ता तीसरे स्थान पर रहे, डाँडिया प्रतियोगिता में सभी 46 प्रतियोगियों द्वारा किए गए उत्कृष्ठ प्रदर्शन को देखते हुये निर्णायक मंडल ने सभी प्रतिभागियों को विजेता घोषित कर प्रसस्ति पत्र एवं नकद पुरस्कार दिया गया,इस मौके पर उप जिलाधिकारी राजेश यादव, एसएचओ अनूप कुमार दुबे, विधायक प्रतिनिधि उदित राजपूत, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि निर्भय सिंह, हरिहर मिश्रा, कुलदीप भटनागर, बसंत राजपूत, संपत मराठा गुन्नी घोष आदि रहे, कार्यक्रम का संचालन राहुल बडौनिया ने किया।

Post a Comment

0 Comments