ब्यूरो रिपोर्ट- सुरेश सिंह

कौशाम्बी : जनपद में सांसद विनोद सोनकर आज अपने संसदीय कार्यालय मंझनपुर नेहरू युवा केन्द्र के जिला समन्वयक, वालेन्टियरों की बैठक लिया, इस बैठक में सांसद विनोद सोनकर ने वालेन्टियरों को केन्द्र सरकार द्वारा जागरूकता से सम्बन्धित जैसे स्वच्छता अभियान, खेलो को प्रोत्साहन, वृक्षा रोपण अभियान, स्वास्थय जागरूकता अभियान जैसी कई योजनाओं के बारे विस्तार से बतायें तथा जनपद के प्रत्येक ब्लाक से बैठक में शामिल होने वाले वालेन्टियरों को अपने अपने ब्लाक में टीम बनाकर लोगो को जागरूक करना साथ ही अधिक से अधिक लोगों का रूझान खेल-कूद व स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। जिले के प्रत्येक ग्राम सभा में प्रतिभाये होती है लेकिन उन्हे उचित संसाधन न मिलने के करण अपनी प्रतिभा को निखार नही पाते है। बैठक में वालेन्टियरों द्वारा सांसद विनोद सोनकर से मांग किये कि जिले के प्रत्येक ब्लाक में नेहरू युवा केन्द्र का कार्यालय खोला जाये। जिस पर सांसद विनोद सोनकर नें आश्वासन दिया कि आप लोग अपने ब्लाको के क्षेत्र में निकल कर काम करें, आपकी सभी समस्याओं का निराकरण जल्द किया जायेगा। बैठक में प्रमुख रूप से जिला समन्वयक नेहरू युवा केन्द्र शामीमा बेगम, अशोक कुमार लोधी, मनीष कुमार, अंकुश केशरवानी, विपिन विष्वकर्मा, नारायण साई, आदि वालेन्टियर उपस्थित रहे ।
0 Comments