Ticker

6/recent/ticker-posts

गौशाला में गौवंश की मौत के बाद भी नही सुधरी स्थिति, रक्सराई गौशाला में फिर हुई एक गाय की मौत...

ब्यूरो रिपोर्ट- सुरेश सिंह

कौशाम्बी : जनपद में मंझनपुर तहसील क्षेत्र के रक्सराई गांव में बने गौशाला की हालत बेहद खराब है और इस गौसाला में पशुओ को चारा पानी संचालक द्वारा नही दिया जाता है, जिससे पशुओ की शरीर दिनो दिन खराब होती जा रही है और बिना दाना पानी के पशु दम तोड रहे है, 3 अक्टूबर को रक्सराई गौशाला में दो गाय की मौत होने के बाद भी गौशाला की देखरेख करने के जिम्मेदार अधिकारी नही चेते है और गौशाला की दुर्दशा को सुधारने की ओर अधिकारियो ने प्रयास नही किया है, वैसे तो पूरे जिले के गौशाला की हालत बेहद खराब है और गौवंश के दाना पानी के लिए सरकार से मिलने वाले सरकारी बजट का आधा हिस्सा कमीशन खोरी के नाम पर गौशाला संचालक बचा लेते है जिससे गौवंश को दाना पानी नही मिल पाता है। इसके पहले मंझनपुर सहित कई गौशाला में भूखे प्यासे गाय की मौत हो चुकी है। रक्सराई में मौत के बाद भी अभी तक संचालक ने गाय को भरपेट चारा दाना देना नही शुरू किया है। संचालक के इस लापरवाही से फिर गौशाला में गाय की मौत हो सकती है।

Post a Comment

0 Comments