Ticker

6/recent/ticker-posts

मोठ थाना प्रभारी पर हमला करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में हुआ ढेर...

रिपोर्ट- अंजना यादव

झांसी : बालू माफियाओं ने मोठ कोतवाल को मारी गोली मार दिया था जिस पर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही किया है, आपको बता दें कि झांसी जिले के मोठ थानेदार पर हमला करने वाले एक बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया मृतक बदमाश ने शनिवार की रात मोठ थानेदार पर फायरिंग करते हुए कार लूट ली थी आपको ज्ञात हो कि मोठ थानेदार अपने घर कानपुर से वापस छुट्टी काट कर मोठ आ रहे थे तभी मोठ थाना अंतर्गत बम्होरी तिराहे के पास खनन माफिया पुष्पेंद्र यादव ने मोठ थानेदार पर जानलेवा हमला करते हुए क्रेटा गाड़ी लूट ली थी घटना के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया एसएस पी ओ पी सिंह ब डी आई जी सुभाष बघेल ने कमान संभालते हुए कई टीमें गठित की इसी दौरान पुलिस को आरोपी पुष्पेंद्र यादव को गुरसराय इलाके में होने की सूचना मिली पुलिस फोर्स बताए गए स्थान पर पहुंची जहां पुलिस और बदमाशों की फायरिंग हुई जिसमें पुलिस ने पुष्पेंद्रयादव को मार गिराया इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया इसके साथ ही गुरसरांय थाना अंतर्गत में फरीदा के पास से लूटी कार बरामद कर ली गई ।
लेकिन पुलिस की इस तरह की कार्य शैली पर परवारी जन प्रश्न चिन्ह लगा रहे है । पुलिस इनकाउंटर में हुई हत्या ने नया रूप ले लिया है, पुष्पेंद्र यादव की हत्या में परिजनों ने मृतक की बॉडी को लेने से मना कर दिया है, उनका कहना है कि आज तक कोई अपराध रिकार्ड नही है मोठ थाना प्रभारी पर कार्यवाही करी जाय, फिलहाल पुलिस के आला अधिकारी पूरे मामले की जांच कर रही है ।

Post a Comment

0 Comments