Ticker

6/recent/ticker-posts

सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी ने सुनी जन समस्याएं, किया निस्तारण...

ब्यूरो रिपोर्ट- जतन सिंह

महोबा : चरखारी तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ।जिसकी अध्यक्षता जिला अधिकारी ने किया, संपूर्ण समाधान दिवस पर कुल 51 शिकायतें आयीIआज के संपूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और लोगों को उनके निस्तारण का भरोसा दिलाया।तहसील दिवस पर सर्वाधिक शिकायतें वृद्धा पेंशन की आयीं।इसके अलावा राजस्व और प्रधानमंत्री आवास योजना की जिला अधिकारी संपूर्ण समाधान दिवस पर आए सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि,सभी समस्याओं का निस्तारण गंभीरता से करें।और सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य करें ज्ञात हो कि,जिलाधिकारी ने जब से महोबा जनपद को संभालना शुरू किया है।उनके प्रयासों से समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों को गति मिली है। समाजवादी पार्टी के लोगों के धरना प्रदर्शन और अधिवक्ताओं की ज्ञापन के बीच तहसील परिसर में माहौल रहा जिसकी वजह से लोगों को जिला अधिकारी तक समाधान दिवस पर पहुंचने में मशक्कत करना पड़ी।

उत्तर प्रदेश राजस्व निरिक्षक संघ की प्रान्तीय कार्यकारिणी की बैठक में हुए निर्णय के आह्वान...

महोबा : चरखारी कानूनगो को नायब तहसीलदार के रिक्त पदों पर पदोन्नति की माँग को लेकर उत्तर प्रदेश राजस्व निरिक्षक संघ की प्रान्तीय कार्यकारिणी की बैठक में हुए निर्णय के आह्वान पर महोबा जनपद के कानूनगो संघ ने जिला अध्यक्ष रामदास यादव व जिला महामंत्री कामता प्रसाद त्रिपाठी ने तहसील दिवस के सम्पूर्ण समाधान दिवस के बहिष्कार कर डीएम महोबा अवधेश कुमार तिवारी को ज्ञापन सौपा।
जिला महामंत्री कामता तिवारी ने कहा कि सगंठन के प्रान्तीय आह्वान ज्ञापन देते हुए कहा कि नायब तहसीलदारों के रिक्त पदों पर संगत नियमावली के अनुसार अभिलम्ब पदोन्नति,सवर्ग के वेतनमान सहित कानूनगो की नियुक्ति की जाये।
तहसील महोबा, चरखारी, कुलपहाड में कानूनगो के बैठने के लिए कार्यालय व परिषदादेश के प्रयोक्ता प्रभार मद से एक लाख रूपये तक का आवश्यक फर्नीचर खरीदने की अनुमति हेतु जनपद की तीनों तहसील के एसडीएम को निर्देशित करने हेतु इस मौके पर कानूनगो राजेश कुमार, अखिलेद्र सक्सेना, रामतीर्थ प्रजापति रामकृपाल रैक्वार, वासुदेव नगायच, रामराज पाडेंय, नीलमणि यादव आदि मौजूद रहे।

जिलाधिकारी के निर्देशानुसार आम लोगों को सस्ती कीमत पर प्याज उपलब्ध कराने हेतु मण्डी परिसर में प्याज विक्रय केन्द्र हुआ स्थापित...

महोबा : जनपद में 1 अक्टूबर 2019 को प्याज की बढ़ती कीमतों के दृृष्टिगत जिलाधिकारी अवधेश कुमार तिवारी के निर्देशानुसार आम लोगों को सस्ती कीमत पर प्याज उपलब्ध कराने हेतु मण्डी परिसर, महोबा में प्याज विक्रय केन्द्र स्थापित किया गया है।जिस पर आमजन 35 रू0 प्रति किलो के हिसाब से अधिकतम 02 किलो तक प्याज क्रय कर सकते हैं।आज जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला पूर्ति अधिकारी सत्यप्रकाश शाक्य, जिला खाद्य विपणन अधिकारी आर0के0पाण्डे तथा मण्डी सचिव रामसेवक वर्मा की उपस्थिति में आमलोगों को सस्ती दर पर प्याज वितरित की गयी है।

Post a Comment

0 Comments