रिपोर्ट- अंजना यादव

झांसी : मऊरानीपुर में शासन की योजनाओं के विरुद्ध समाज वादी पार्टी के सैकड़ो किसानों ने धरना प्रदर्शन किया। जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह 11 बजे पूर्व विधायक डॉ रशिम आर्य पप्पू सेठ के नेतृत्व में वर्तमान सरकार के खिलाफ विचार धरना प्रदर्शन तहसील मुख्यालय में किया गया। जिसमें कानून व्यवस्था दुस्त, प्रशासन बेलगाम, बदले की भवना से की जा रही कार्यवाही, भरस्टाचार चरम सीमा पर जैसे तमाम आरोपो को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर हरिश्चंद्र आर्य, रामाधार यादव, सज्जू नेता, बबलू सिंह, रामकिशोर भटनागर, सोहनलाल वर्मा प्रेमपाल श्रीवास गुड्डू मिस्त्री रामजीवन दददा, रमेश कुशवाहा प्रधान, हेमंत आर्य आदि सपाई मौजूद रहे।
आपे चालक के टक्कर मार देने से युवक हुआ घायल....
झांसी : मऊरानीपुर में मुहल्ला कटरा निवासी रमेश चन्द्र साहू ने कोतवाली प्रभारी को दिए प्रार्थना पत्र देकर बताया कि टैक्सी चालक के द्वारा टक्कर मारने की शिकायित की ।जानकारी के अनुसार मुहल्ला कटरा निवासी रमेश चन्द्र साहू ने बताया कि वह 4 सितंबर को सुबह 8 बजे वह गौरव गेस्ट हाउस के पास जा रहा था । तभी सामने से आ रहा पिकअप यू पी 93 बी टी 7396 के चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए मुझे टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया, प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली पुलिस ने चालक के विरुद्ध धारा 279,338 के तहत मामला दर्ज कर लिया ।
0 Comments