Ticker

6/recent/ticker-posts

देश में प्याज की बढ़ती हुई कीमतों को लेकर महोबा प्रशासन हुआ सख्त...

ब्यूरो रिपोर्ट- जतन सिंह

महोबा : तहसील दिवस के उपरांत जिला पूर्ति अधिकारी सत्य प्रकाश साक्य, मंडी सचिव विशंभर तिवारी पूर्ति निरीक्षक चरखारी राजेश वर्मा जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी राम क्रण्ण चरखारी ने संयुक्त टीम के साथ पांडे सब्जी बाजार में दुकानों का निरीक्षण किया लेकिन अधिकारियों की टीम टीम के पहुंचते ही बाजार में बिक रही ₹60 किलो प्याज के रेट घट कर ₹45 किलो पर आ गए प्रशासन की कार्यवाही से  जांच से सब्जी बाजार में हड़कंप मच गया भारत सरकार द्वारा प्याज के बढ़ते दामों को लेकर थोक विक्रेताओं के लिए 50 टन और फुटकर विक्रेताओं के लिए 10 टन भंडारण सीमा निर्धारित की गई है सीमा निर्धारण के बाद जिलाधिकारी महोबा अवधेश कुमार तिवारी के निर्देश पर गठित टीम द्वारा चरखारी सब्जी बाजार में निरीक्षण व जांच की गई जहां दुकानदारों ने अधिकारियों को देखकर तत्काल ही प्याज की रेट ₹60 प्रति किलोग्राम से घटाकर 45 किलोग्राम कर दिए गए जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि किसी भी विक्रेता द्वारा निर्धारित दर पर से अधिक बेचे जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी वही पूर्ति निरीक्षक चरखारी ने बताया कि अधिक मूल्य लिए जाने या स्टाक रखे जाने पर जांच के दौरान यदि ऐसा पाया जाता है तो विक्रेता के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी ।

Post a Comment

0 Comments