Ticker

6/recent/ticker-posts

कौशाम्बी में लगातार हो रही बारिश के चलते धराशाही हो रहे कच्चे मकान, बढ़ी लोगों की मुश्किलें....

ब्यूरो रिपोर्ट- सुरेश सिंह, राहुल कुमार

कौशाम्बी : जनपद में बीते कई दिनों से लगातार हो रही बारिश से जर्जर हो चुके कच्चे मकान, ग्रामीण क्षेत्र के कच्चे मकानों में निवास कर रहे लोगो के ऊपर संकट के बादल मंडरा रहे हैं कभी भी किसी भी वक्त पूरा मकान उनके सिर के ऊपर धराशाही हो रहे है इसलिए खतरे की स्थिति को भाँपते हुए पलायन कर चुके ग्रामीण क्षेत्र के कच्चे मकानों में रह रहे लोग पड़ोसी या रिश्तेदारों के छत का सहारा लेने पर मजबूर हो चुके हैं। ग्राम पंचायत गोप सहसा विकासखंड कौशाम्बी में त्रिलोकीनाथ पाल पुत्र रामलाल पाल का कच्चा मकान हो रही बारिश से जर्जर होने के कारण दिन मंगलवार को पूरा का पूरा मकान धराशाही हो गया है और पारिवारिक सदस्य बाल-बाल बचे संयोगवश जिस वक्त मकान धराशाही हुआ उस वक्त मकान के अंदर एक भी पारिवारिक सदस्य मौजूद नही रहा लेकिन गृहस्थी का सामान उसी मलबे के नीचे दबकर पूरी तरह से बेकार हो चुका है जिसका उपयोग अब बिल्कुल ही नही किया जा सकता है । पीड़ित व्यक्ति के पारिवारिक सदस्य जो इस समय पड़ोसी के छत का सहारा लिए हुए हैं और संबंधित अधिकारियों, ग्राम प्रधान से मदद की गुहार लगाते हुए प्रधानमंत्री आवास के लिए मांग किया है।

इसी तरह मूसलाधार बारिश होने के कारण सिराथू तहसील क्षेत्र के अंतर्गत उलाचूपुर ग्रामसभा में भी विद्यालय परिसर और पूरे गांव में पानी भर गया है, लोगों में दहसत फैल गयी है, पानी निकासी के लिए ग्राम प्रधान के द्वारा जेसीबी से नाली खुदवाया गया तब जाकर पानी थोड़ा कम हुआ ।

Post a Comment

2 Comments