रिपोर्ट- जतन सिंह

महोबा : चरखारी कोतवाली के समाधान दिवस पर 12 प्रार्थना पत्र पर आये जिसमें मौके पर पाँच शिकायती प्रार्थना का मौके पर त्वरित निस्तारण किया गया। समाधान दिवस पर एसपी स्वामीनाथ ने राजस्व और पुलिस टीमों से कहा कि भूमि सम्बधी शिकायतों का घटना स्थल पर निरिक्षण कर निस्तारण करें व छोटे छोटे विवादों का आपसी सुलह कर मतभेद भी खत्म कराये। समाधान दिवस सूपा निवासी मलखान सिंह ने अपनी भूमि से कब्जा हटवाने व सुंदर लाल ने मूॅगफली की फसल उजाड़ने से सम्बधित शिकायती प्रार्थना पत्र दिये इन प्रार्थना पत्रों की जाँच सूपा चौकी प्रभारी राजकुमार सिंह को निस्तारण हेतु सोपी गयी।वही इमली खेड़ा निवासी रानी शर्मा व गौरहारी निवासी तुलसीदास के प्रार्थना पत्र सम्बधित हल्का इंचार्ज को सौपे गये।
इस मौके पर एसडीएम राजेश कुमार यादव,सीओ दिनेश कुमार यादव कोतवाल अनूप कुमार द्ववे,उपनिरिक्षक जाकिर अली, लायक सिंह, सुनील कुमार, कानूनगो गोपीचंद खरे, रामतीर्थ प्रजापति, नीलमणि यादव, लेखपाल बलबीर सिंह, लक्ष्मण सिंह, लोकेद्र सिंह, राजकुमार आदि मौजूद रहे।
0 Comments