Ticker

6/recent/ticker-posts

देश को एकता के सूत्र में पिरोने में सरदार बल्लभभाई पटेल की अहम भूमिका- जिलाधिकारी....

ब्यूरो रिपोर्ट- सुरेश सिंह

कौशाम्बी : लौह पुरूष सरदार बल्लभभाई पटेल ने राष्ट्र को एकता के सूत्र में पिरोने का कार्य किया है। उन्होंने अपनी ढृढ़ इच्छा शक्ति के बल पर रियासतों को भारत संघ में मिलाया। आज हमारा देश अनेकता में एकता की मिशाल के रूप में है। आज सम्पूर्ण देश सरदार बल्लभभाई पटेल की जयंती को एकता दिवस के रूप में मना रहा है। उक्त उद्गार जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट स्थित सम्राट उदयन सभागार में सरदार बल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लोगों के अंदर राष्ट्रवाद की भावना बढ़ाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने लोगो को एकता का संदेश दिया एवं समर्पण की भावना से अपने कर्तब्यों एवं दायित्यों का निर्वहन करते हुए देश के विकास एवं एकता में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। जिलाधिकारी ने कहा कि आज हम सभी लोग उनके विचारों से प्रेरणा लेते हुए तथा उनके आदर्शो का अनुकरण करते हुए अपने कर्तब्यों एवं दायित्यों का निष्ठापूर्वक एवं पारदर्शिता के साथ निर्वहन करते हुए देश के विकास में एवं एकता बढ़ाने में अपना योगदान प्रदान करें तथा सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं से पात्र लोगों को लाभान्वित करायें। उन्होने कहा कि सरदार पटेल का जीवन सादगी भरा था, दृढ़ संकल्प के कारण ही उनको लौह पुरूष के रूप में जाना जाता है। उन्हेंने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल अपने कार्यों के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित थे। आज हम सभी लोगों को उनके व्यक्त्वि एवं कृतित्व से सीख लेते हुए अपने कर्तब्यों को लगन, निष्ठा एवं समर्पण भाव के साथ - साथ करने दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरदार बल्लभभाई पटेल राष्ट्रवादी नेता थे उन्होंने अपने कौशल और व्यक्तित्व की गतिशीलता के बल पर देश की रियासतों को मिलाकर अखण्ड भारत के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।

जिलाधिकारी ने उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलायी कि “मैं सत्यनिष्ठा से शपथ लेता हूॅ कि मैं राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगा और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करूंगा। मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हूॅ जिसे सरदार बल्लभ भाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका। मैं अपने देश की आन्तरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प करता हॅू। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री इन्द्रसेन सिह, अपर जिलाधिकारी श्री मनोज, अतिरिक्त उप जिलाधिकारी ज्योति मौर्या तथा अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अलावा बहुत से लोग उपस्थित रहे। इसके अलावा जनपद में सरदार बल्लभ भाई जयन्ती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

Post a Comment

0 Comments