
कौशाम्बी : जनपद में गंगा यात्रा के दौरान कड़ा धाम में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने पहुंच कर लोगों को सम्बोधित किया, इस गंगा यात्रा कार्यक्रम में लोगों को डिप्टी सीएम ने सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि भाजपा की सरकार प्रदेश का सम्पूर्ण विकास करने के लिए अग्रसर है, इस गंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य लोगों को गंगा मइया के प्रति आकर्षित करके उन्हें पूर्णतः स्वच्छ बनाना है, इस यात्रा के दौरान उनके साथ कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, कौशाम्बी सांसद विनोद सोनकर, सिराथू विधायक श्री शीतला प्रसाद, चायल विधायक संजय गुप्ता, मंझनपुर विधायक लाल बहादुर, के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी के तमाम नेता और कार्यकर्तागण मौजूद रहे ।
0 Comments