रिपोर्ट- संजीव तिवारी

झांसी : जनपद के मऊरानीपुर टाउन एरिया रानीपुर के मुहल्ला लाडग़ंज निवासी रामबती पत्नी रामकुमार बमुरिया कोरी पार्षद ने चौकी प्रभारी रानीपुर को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि गुरुवार की सुबह जब में घर पर थी मेरे पति घर पर नही थे तभी मुहल्ले के करीब चार दबंग लोग आए और शराब के लिए पेसो की मांग करने लगे जब मैने मना किया तो सभी लोग गाली गलौज करने लगे अपने हाथ मे तमंचा भी लिए थे जब मैने मना किया तो जाति सूचक शब्दो से मुझे अपमानित किया तथा मुझे व मेरे पति को जान से मारने की धमकी देकर चले गए, प्रार्थना पत्र में दबंगो के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है ।
महात्मा गांधी के 71 वे शहीद दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया.......

झांसी : जनपद में मऊरानीपुर के प्रथमिक शिक्षक संघ कार्यालय नगर क्षेत्र में देश की जनता में आत्मबल का संचार करने वाले, राष्ट्रपिता के रुप मे प्रतिष्ठापित , सत्य तथा अहिंसा के वैश्विक आदर्श महात्मा गाँधी के 72 वें शहीद दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम शिक्षको ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।पूर्व नगर अध्यक्ष विवेक माहेश्वरी ने उनके जीवन परिचय, शिक्षा, दक्षिण अफ्रीका यात्रा, भारतीयों की आजादी के लिए किए गए संघर्ष, चंपारण और खेड़ा सत्याग्रह, असहयोग आंदोलन, चोरा चोरी की घटना, सविनय अवज्ञा आंदोलन, दांडी यात्रा, नमक तोड़ो आंदोलन, भारत छोड़ो आंदोलन के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए उनके प्रसिद्ध नारे करो या मरो, अहिंसा परमो धर्मा, सादा जीवन उच्च विचार, बुरा मत सुनो और बुरा मत कहो के माध्यम से गांधी जी के मूल मंत्र बिना लड़ाई झगड़े के अपने जीवन को बदलने की अपील किया, अंत में शिक्षकों ने स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत की शपथ ली।कार्यक्रम में शहनाज बेगम, माधुरी नामदेव, राम गोपाल गुप्ता, वीरेंद्र कुमार, हरिमोहन, मोहिनी दुबे, रजनी सोनी, विनीता सोनी, नीरज गुप्ता, राजेश राजपूत,सुधीर ताम्रकार,अर्चना मिश्रा, रुचि रिछारिया, संगीता गुप्ता, लक्ष्मी, सुनीता श्रीवास सुनील सेन,खुशबू सहित अनेक शिक्षकों ने अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित किया ।
0 Comments