Ticker

6/recent/ticker-posts

विद्यालय में वेलेंटाइन डे पर छात्रों ने शिक्षक पूजन दिवस मनाया....

रिपोर्ट-संजीव तिवारी

झांसी : जनपद में नगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गोपालगंज मे वैलेंटाइन डे पर छात्र शिक्षक पूजन दिवस के रूप में मनाया गया। सर्वप्रथम प्रधानाध्यापक विवेक माहेश्वरी ने इस दिवस की महत्ता के बारे में बताया। उन्होंने माता पिता को सर्वप्रथम गुरु बताते हुए कहा माता पिता की छाया में ही जीवन संवरता है। माता पिता जो निस्वार्थ भावना की मूर्ति है वह संतान को ममता, त्याग, परोपकार, स्नेह जीवन जीने की कला सिखाते हैं। बच्चों द्वारा गुरु को तिलक लगाकर, माला पहनाते हुए मीठा खिला कर आरती करते हुए अपने गुरु में ईश्वरी भाव जगाते हुए उनकी सेवा करने का दृढ़ संकल्प लिया। तो वही गुरु ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना का आशीर्वाद दिया। छात्रा सोनाक्षी द्वारा हर बात को तुम भूलो भले मगर गुरु को कभी मत भूलना गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में  संजना, सोनाक्षी, शिवानी, अमन, राखी, फरहान, बालकृष्ण, हासिम अली, गौरीशंकर सहित अनेक अभिभावक एवं बच्चे मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments