रिपोर्ट- ईश्वर साहू, मनोज सोनी

प्रयागराज : जनपद में पुलिस अधीक्षक मेला के निर्देशन में एफएसओ श्री सुरेन्द्र चौबे द्वारा त्रिवेणी रोड स्थित माघ मेला कैंप में अग्नि से बचाव हेतु लोगों को जागरूक किया गया। कैंप और मेले में मौजूद कलावास कर रहे श्रद्धालुओं को बुलाकर उन्हें गैस सिलेंडर में आग लगाकर उसे किस तरह से बुझाया जाता है और बचाव किया जाता है, आपातकालीन में अगर घरेलू गैस में आग लग जाए तो उसे किस प्रकार निष्क्रिय करना है प्रशिक्षण करके लोगों को दिखाया गया, साथ ही वहां मौजूद लोगों को बुलाकर उनसे इस कार्य को कराया गया । इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक परेड श्री अनिल कुमार, पुलिस उपाधीक्षक महावीर जी श्री वीरे्द्र कुमार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्री चंद्रभान सिंह व फायर स्टेशन के अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
0 Comments