Ticker

6/recent/ticker-posts

महिला आयोग की सदस्या श्रीमती प्रभा गुप्ता की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार रर महिलाओं की समस्याओं से सम्बन्धित हुईजनसुनवाई...

ब्यूरो रिपोर्ट-जतन सिंह

महोबा : जनपद में 05 फरवरी 2020 को राज्य महिला आयोग की सदस्या श्रीमती प्रभा गुप्ता की अध्यक्षता एवं अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 आर0एस0वर्मा की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में महिलाओं की समस्याओं से सम्बन्धित जनसुनवाई की गयी। जनसुनवाई में मा0 सदस्या के समक्ष डूडा, पुलिस, पूर्ति, राजस्व, समाजकल्याण एवं विकास विभाग से सम्बन्धित कुल 14 प्रकरण आये।मा0 सदस्या ने सभी प्रकरणों को गम्भीरता से सुनते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान मा0 सदस्या ने पीओ डूडा को इस आशय से निर्देशित किया गया कि प्रधानमंत्री आवास उपलब्ध कराने में धन की उगाही न की जाये, बल्कि गरीब पात्र व्यक्तियों को पारदर्शिता से अतिशीघ्र लाभ पहुंचाया जाये।उन्होनें समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि वृृद्धाश्रम में 150 वृृद्धों के सापेक्ष पिछले निरीक्षण में 65 लोग ही पाये गये थे, जबकि खान-पान इत्यादि में भुगतान सभी का दिखाया गया।यह स्थिति बेहद गम्भीर है, इसे हर कीमत पर सही कराया जाये ताकि धन का अपव्यय न हो।इस अवसर पर उन्होनें रोगी कल्याण समिति की मीटिंग एवं सदस्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि इस समिति की नियमित बैठक कर लोगों को लाभान्वित करायें।उन्होनें ये भी कहा कि आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत पात्र व्यक्तियों को ही गोल्डन कार्ड दिये जायें।मा0 सदस्या ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि महिलाओं की समस्याओं प्रति गम्भीरता बरतें तथा तत्काल कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।उन्होनें अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत लाभार्थियों से धन की उगाही किसी भी कीमत पर न की जाये। महिला जनसुनवाई के दौरान जिला पूर्ति अधिकारी एस0पी0शाक्य, जिला प्रोबेशन अधिकारी सुधीर त्यागी, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेन्द्र कुमार तिवारी, एसीएमओ डाॅ0 डी0सी0तिवारी, सूचनाधिकारी सतीश कुमार यादव, भाजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री उर्मिला राजपूत, भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष डाॅ0 विभा पुरवार, एसएचओ महिला थाना रचना सिंह, 181 महिला हेल्पलाइन से रजनी घोष एवं सीमा यादव आदि मौजूद रहे ।

Post a Comment

0 Comments