Ticker

6/recent/ticker-posts

सरकारी राशन की दुकान के वितरण के लिए करवाये गए चुनाव में धांधली कर मतदान करवाने का आरोप...

ब्यूरो रिपोर्ट-जतन सिंह

महोबा : उत्तर प्रदेश के महोबा जनपद के अंतर्गत पनवाड़ी ब्लॉक के मड़वारी गांव में राशन की दुकान के वितरण हेतु करवाये जा रहे मतदान के दौरान भारी अशांति देखने को मिली लोगों के द्वारा चुनाव में धांधली और फर्जी मतदान करवाये जाने व मारपीट का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत उच्च अफसरों से की गई व इस तरह से अशांति पूर्ण मतदान को दोवारा सम्पन्न करवाये जाने की मांग भी जिम्मेदार उच्च अफसरों से की गई है ।

इसी क्रम में आपको बता दें कि लोगों ने उच्च अफसरों को दिए शिकायती पत्र में बताया कि रूरी क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य अनिल कुमार यादव व उनके भाई की पत्नी प्रधान राम देवी यादव के द्वारा स्थानीय थाना पनवाड़ी में तैनात दरोगा राम किशोर यादव से मिलकर मतदाताओं के साथ मारपीट व फर्जी वोटिंग व अशांति पूर्ण मतदान करवा गया जो पूर्ण रूप से अमान्य किया जाना चाहिए व पुनः जिम्मेदार अफसरों की कड़ी निगरानी में मतदान करवाना सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

Post a Comment

0 Comments