ब्यूरो रिपोर्ट-जतन सिंह

महोबा : जनपद में 15 फरवरी 2020 को जिलाधिकारी ए के तिवारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के अधिकारियों के साथ आवश्यक बैठक संपन्न किया, बैठक में डीएम ने बताया कि राष्ट्रीय फाइलेरिया अभियान के तहत 17 फरवरी से 20 फरवरी तक पूरे जनपद में फाइलेरिया की दवा पिलाई जाएगी।उन्होंने सीएमओ को निर्देशित किया कि रविवार को आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों में भी जनसामान्य को फाइलेरिया की दवा का सेवन कराया जाय।कोई भी इस दवा को लेने से बंचित न रहे।उन्होंने इस दौरान बीएसए एमपी सिंह को निर्देश दिया कि कायाकल्प योजना के तहत ग्राम पंचायत के फण्ड से विद्यालय भवनों में बालक एवं बालिकाओं के शौचालय, भवन की जर्जर छतें, बाउंड्री बाल एवं मल्टीपल हैंड वाश आदि लगवाया जाए।इस कार्य को प्राथमिकता से किया जाए।इस दौरान उन्होंने इज ऑफ लिविंग सर्वे के कार्य में लगे सर्वेयरों को भी निर्देशित किया कि शासन के निर्देशानुसार यह कार्य 22 मार्च तक पूर्ण किया जाना है,इसलिए इस कार्य में विशेष रुचि लेते हुए गुणवत्तापूर्ण ढंग से ससमय सर्वे पूर्ण किया जाए।साथ ही जिलाधिकारी ने डीपीआरओ संतोष कुमार को इस आशय से निर्देशित किया कि राज्य वित्त एवं चौदहवें वित्त में ग्राम पंचायतों में जो पैसा बचा है उसे 20 मार्च तक अनिवार्य रूप से खर्च कर दें तथा प्रत्येक गांव में 2 सामुदायिक शौचालय बनाये जाने हैं उनका निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूर्ण कराया जाय।ये भी कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत पेंडिंग 552 लाभार्थियों के खाते में एक सप्ताह के अंदर धनराशि ट्रांसफर कर दें तथा शेष पैसे को जिला स्तर पर वापस करें उस पैसे का उपयोग एल ओ बी के पात्र लाभार्थियों पर किया जा सके।उन्होंने चरखारी विकासखण्ड में एल ओ बी 2 का पैसा खर्च न करने पर सभी ग्राम विकास अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दिया, बैठक में एडीएम पूनम निगम, सीएमओ डॉ सुमन, डीडीओ आरएस गौतम, बीडीओ प्रशांत कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
0 Comments