Ticker

6/recent/ticker-posts

अक्सेव गांव में रुद्र महायज्ञ के साथ रामलीला का हुआ शुभारम्भ...

रिपोर्ट- संजीव तिवारी

झांसी : जनपद में मऊरानीपुर के ग्राम अक्सेव में ग्राम वासियों के सहयोग से रुद्र महायज्ञ व राम लीला का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें राम लीला का शुभारंभ युवा शक्ति के अध्यक्ष आयुष श्रीवास ने फीता काटकर भगवान राम राजा सरकार की आरती कर कार्यक्रम की शुरुआत कराई, इस मौके पर आयुष ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से ग्राम व क्षेत्र में शुद्ध बातावरण फैलता है तथा राम लीला से जनता को भगवान राम के सद्गुणों का ज्ञान अर्जित करने को मिलता है । इसी के साथ ग्राम वासियो को ह्रदय से धन्यवाद दिया जिन्होंने मुझे इस धार्मिक कार्यक्रम में आने का मौका दिया ।ग्राम वासियो ने आयुष श्रीवास को तिलक लगाकर फूल मालाओ से भव्य स्वागत किया, उनके साथ युवा संगठन के सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Post a Comment

0 Comments