ब्यूरो रिपोर्ट-जतन सिंह
महोबा : जनपद में फेमेक्स के लिए वाराणसी से आयी 11वीं एनडीआरएफ़ की टीम आज ब्रह्मानंद बाँध पर पहुंच कर इंजीनियर श्री अनिल कुमार के साथ बाँध का जायजा लिया और जानकारी इकट्ठा किया ताकि प्रभावितों को आपदा के समय त्वरित सहायता मुहैय्या कराई जा सके, इसके बाद चरखारी तहसील के खरेला में पहुँच कर तहसील और थाना कर्मचारीयों और स्थानीय लोगों को आपदा के बारे में समझाया तथा आपदा से निपटने के तरीकों के बारे में प्रशिक्षण दिया प्रशिक्षण में प्राथमिक उपचार जिसमे कट जाने ओर खून बहने से कैसे रोका जाए स्थानीय साधनों से स्ट्रैचर बनाने बोतल, जरकिन, थर्मोकोल से तैरने वाली सामग्री बनाने तथा आग से बचने के उपाय बताया गया जिसमें स्थानीय लोगों ने उत्साह से भाग लिया और टीम का ताली के साथ उत्साहवर्धन भी किया प्रशिक्षण के दौरान तहसीलदार श्री परशुराम के साथ थाना इंचार्ज खरेला श्री राजू सिंह मौजूद रहे एनडीआरएफ़ की टीम के साथ टीम कमाण्डर अमोल कुमार के साथ एएसआई मुकेश चौहान, एएसआई शिवलाल तथा रेस्क्यूअर अजय राय, राजेन्द्र, नाथू, अरविंद, अमित दुबे, प्रमोद , विजय, जय शंकर आदि भाग लिया ।
0 Comments