रिपोर्ट-जतन सिंह

महोबा : उत्तर प्रदेश के महोबा जनपद के सिमरिया गांव में आला अफसरों द्वारा ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गई व उनके अति शीघ्र निस्तारित करने की बात उच्च अफसरों ने कही इसी क्रम बता दें कि सिमरिया मौजा में चकबंदी प्रक्रिया से किसान नाखुश देखने को मिले किसानों द्वारा कई वार शिकायत की जिसको संज्ञान में लेकर 14 /2/2020 को उच्च अफसरों द्वारा संज्ञान लिया गया व उपजिलाधिकारी मोहम्मद ओवैस कुरेशी तहसीलदार सुबोध मणि शर्मा चकबंदी अधिकारी रमेशचंद्र चकबंदी अधिकारी महोबा व श्री अजय वर्मा जी एवं मनोज सेन ने किसानों की समस्याएं चौपाल लगाकर सुनी किसान चकबंदी से नाखुश नजर आए उन्होंने चकबंदी प्रक्रिया नई टीम गठित कर पुनः करवाये जाने की मांग की है उच्च अफसरों ने उनकी समस्या को गंभीरता से लेने की बात कही। इसी बात को लेकर उप जिला अधिकारी मोहम्मद ओवैस एवं तहसील आज सुबोध मणि शर्मा ने किसानों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए चकबंदी को दोबारा से कराए जाने के लिए किसानों से कहा जिससे किसान उप जिलाधिकारी की कार्यवाही से खुश नजर आए किसान सुरेंद्र कुमार कौशिक ठाकुर सुबोध सिंह एवं ग्रामीण क्षेत्रो के सैकड़ों किसान मौजूद रहे ।
0 Comments