Ticker

6/recent/ticker-posts

भाजपा के कार्यकर्ताओ द्वारा सरकारी जमीन पर नाले का निर्माण करने पर प्रशासन ने किया ध्वस्त...

रिपोर्ट- संजीव तिवारी

झांसी : जनपद की तहसील मऊरानीपुर में अबैध कब्जे को लेकर कई दिनों से समाचार पत्रों में खबर छप रही थी ।तथा नगर के समाज सेवियो द्वारा भूमाफियो पर कार्यवाही करने की सम्बन्धित अधिकारियों से शिकायत करने पर प्रशासन ने की कार्यवाही ।जानकारी के अनुसार भाजपा सरकार आते ही नगर के कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने कब्जा शुरू कर दिया जिसको जहां मौका मिला उसने कब्जा करना शुरू कर दिया जैसे ग्राम रोनी में मृत ब्यक्ति के नाम दूसरे ब्यक्ति से रजिस्ट्री करा कर कब्जा किया गया । ग्राम मेलोनी में सरकारी जमीन पर अपना निजी नाला बनवाकर अबैध कब्जा करने की जांच उपजिलाधिकारी मऊरानीपुर,लेखपाल तहसीलदार के द्वारा अबैध निर्माण कार्य को गलत बताया जिसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को दी गयी जबकि ग्राम मेलोनी के लेखपाल अमित कुमार ने एक पत्र कोतवाली प्रभारी को भूमाफियो के नाम दर्ज रिपोर्ट कर कार्यवाही की मांग किया, इसी को लेकर सोमवार को उपजिलाधिकारी सतीश चंद्र, तहसीलदार राकेश कुमार ,लेखपाल अमित कुमार व कोतवाली पुलिस ग्राम मेलोनी पहुँची जहां जांच कर अबैध बने नाले को जेसीबी मशीन से तुड़वाया दिया, यह बात सिद्ध हो गयी कि भूमाफियो द्वारा ग्राम सभा की जमीन पर कब्जा किया है । इसी अबैध कब्जे को लेकर समाचार पत्र और न्यूज चैनल में फोटो, वीडियो सहित अधिकारियों का ध्यान आकृष्ठ कराया था जिसमे ग्राम सभा की जमीन पर ट्यूब बैल को भूमाफियो द्वारा ध्वस्त कर कब्जा किया जा रहा है । लेकिन प्रशासन कुम्भ कर्ण की नीद सो रहा है सूत्र बताते है कि ट्यूबवेल का सामान भी बेच दिया गया है अब उसका नामोनिशान भी हटा दिया गया ।

जमीन को समतल कर उसके पास नाला बनाया गया, जब उक्त नाले को ध्वस्त किया जा रहा था उस बक्त अवैध कब्जा धारी नजर नही आये ।मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के सख्त आदेश है कि सरकारी जमीनों पर कब्जा नही होने दिया जाएगा ।लेकिन उनकी ही सरकार के कुछ लोग जो अपने आप को भाजपा के कार्यकर्ता बताते है ।यही लोग बर्तमान समय मे अबैध कब्जा करने में सबसे आगे दिखाई दे रहे है ।देखना यह है कि समाज सेवियो द्वारा शिकायित करने पर अबैध कब्जाधरियो पर कार्यवाही की जाती है या लीपापोती की जाएगी, फिलहाल सरकारी जमीन पर अबैध कब्जाधरियो की सूची बनाकर मुख्य मंत्री उत्तर प्रदेश शासन को भेज दी गयी है ।नगर व ग्रामीण क्षेत्रो में इन भूमाफियों की चर्चा पूरे दिन सुनाई देती है और स्थानीय प्रशासन कार्यवाही करने में चुप्पी साधे हुए है उपजिलाधिकारी सतीश चंद्र का कहना है कि जांच कर उच्चाधिकारियों को भेज दी गयी मामले की पूरी जांच करने के बाद भूमाफियो पर कार्यवाही होना सुनिश्चित है ।

Post a Comment

0 Comments