Ticker

6/recent/ticker-posts

पुरामुफ्ती पुलिस ने तमंचा बनाने वाली फैक्ट्री के संचालक को किया गिरफ्तार, भेजा जेल...

ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह

कौशाम्बी : जनपद में दिनांक 08/02/2020 को पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी चायल डा0 श्री कृष्णगोपाल सिंह के नेतृत्व में थाना पूरामुफ्ती पुलिस द्वारा अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में उ0नि0 रामसजीवन साहू और एसओजी प्रभारी उ0नि0 सर्वेश कुमार की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभि0 पप्पू पुत्र धर्मराज निवासी काजीपुर थाना पूरामुफ्ती, जनपद कौशाम्बी को राधेश्याम विश्वकर्मा के महुआ के बाग के पास गहरे खेत में अवैध शस्त्र बनाते समय 05 अधबने तमंचे मय तमंचा बनाने के उपकरण सहित गिरफ्तार किया गया अभियुकत् के विरुद्ध थाना स्थानीय पर पूर्व का लम्बा आपराधिक इतिहास है व थाना स्थानीय का हिस्ट्रीशीटर भी है, अभियुक्त के विरुद्द थाना पूरामुफ्ती पर मु0अ0सं0 21/2020 धारा 3/5(1)/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया । गिरफ्तार किए गए अभियुक्त का नाम पप्पू पुत्र धर्मराज विश्वकर्मानिवासी काजीपुर थाना पूरामुफ्ती, जनपद कौशाम्बी हैं, जिसके कब्ज से 5 अदद तमंचा 315 बोर और 01 अदद जिन्दा कारतूस शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद हुआ है, इस अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
मु0अ0सं0- 299/09, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट
मु0अ0सं0- 294/09 धारा 3/5/25 आर्म्स एक्ट
मु0अ0सं0- 328/12 धारा 304 भा0द0वि0
मु0अ0सं0- 342/ 12 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट
मु0अ0सं0- 46/17 धारा 110 (जी) सी0आर0पी0सी0 जैसे संगीन मुकदमा पंजीकृत हैं इस शातिर अपराधी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 रामसजीवन साहू, हे0का0 विनोद कुमार सिंह, का0 आकाश, उ0नि0 सर्वेश कुमार एसओजी प्रभारी, का0 विजय कुमार, का0 मनोज मौर्या, का0 सरताज, का0 सुरेन्द्र सिंह आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे ।

पुलिस की निरोधात्मक कार्यवाही में 19 अभियुक्त गिरफ्तार...


कौशाम्बी : जनपद में पुलिस अधीक्षक श्री अभिनन्दन के कुशल निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान में जनपद कौशाम्बी के निम्न थानों से साधारण मारपीट और शांति भंग करने के आरोप में थाना मंझनपुर से 9, थाना प0शरीरा से 1, थाना संरायअकिल से 02, थाना चरवा से 3, थाना सैनी से 4 अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया ।

Post a Comment

0 Comments