ब्यूरो रिपोर्ट-जतन सिंह

महोबा : जनपद में चरखारी के गगौराधाम में जतौरा गांव के ग्रामीणों द्वारा विष्णु महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी कलश यात्रा आज प्रातः जतौरा गांव से गगौरा धाम तक निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने जल कलश अपने सर पर रख कर मंगल गीत गाए और बैंड बाजों के साथ भगवत गीता के भगवत आचार्य श्री बृजेश तिवारी रथयात्रा के आगे आगे चल रहे थे।
यज्ञ के राजा और परीक्षक बसंत कुमार यादव भी भगवत गीता को सर पर रखकर यज्ञ स्थल की ओर चल रहे हैं ।ग्रामीणों में प्राचीन परंपरा के अनुरूप यज्ञशाला का निर्माण समापन पद्धति से सनातन पद्धति से कराया यज्ञ के यजमान महपाल यादव, जय हिंद यादव, राजा राम परिहार, जय सिंह परिहार की देखरेख में यज्ञ 7 दिनों तक चलेगा। जिसकी पूर्णाहुति 16 फरवरी को रविवार को होगा। सांंय कालीन बेला में प्रतिदिन 3:00 से 6:00 बजे तक भागवत की कथा होगी, उसके बाद 7:00 बजे से लेकर 9:00 बजे तक रामलीला का मंचन होगा।
0 Comments