Ticker

6/recent/ticker-posts

आरोग्य स्वास्थ्य मेले में ज्यादा से ज्यादा लोग स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ उठाएं-डीएम...

ब्यूरो रिपोर्ट-जतन सिंह


महोबा : जनपद में 15 फरवरी को जिलाधिकारी अवधेश कुमार तिवारी ने जनपद वासियों को जानकारी देते हुए कहा गत रविवार की भांति इस बार भी ग्रामीण क्षेत्र के श्रीनगर,बिलबाई, ग्योंढी, खन्ना,पहरा,भरवारा,गौरहारी, अकौना,खरेला,अजनर, खमा,किल्हौआ, कोहनियां, दुलारा एवं नगर क्षेत्र के भटीपुरा एवं बजरिया में संचालित सभी 16 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का वृहद आयोजन किया जाएगा,जहां लोगों को हर तरह की स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी ताकि बड़े पैमाने पर दूर-दराज क्षेत्रों में निवासरत लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जा सके। डीएम ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु जिला स्तर के अच्छे चिकित्सकों में से प्रत्येक पीएचसी के लिए एक चिकित्सीय टीम का गठन किया गया है जिसमें 4 डॉक्टर एवं 3 पैरामेडिकल स्टाफ अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे।उन्होंने बताया आरोग्य मेले में ओपीडी एवं ब्लड जांच,दवा वितरण,परामर्श आदि की निःशुल्क व्यवस्था की गई है।उन्होंने यह भी कहा कि मेले में डयूटी पर तैनात चिकित्सीय टीम प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 02 बजे तक जनसामान्य को निःशुल्क चिकित्सा लाभ उपलब्ध कराएगी। उन्होंने बताया कि मेले के दौरान पात्र व्यक्तियों के आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कार्ड भी बनाये जाएंगे।उन्होंने जनसामान्य से अपील करते हुए कहा कि जिन पात्र लोगों के गोल्डन कार्ड अभी तक नहीं बने हैं वे लोग रविवार के दिन अपने परिवार के सभी सदस्यों को लेकर निकटतम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुँचकर गोल्डन कार्ड बनवा लें ताकि वे किसी भी नामित चिकित्सालय में 5.00 लाख तक की निःशुल्क चिकित्सा का लाभ उठा सकें।

Post a Comment

0 Comments