Ticker

6/recent/ticker-posts

पइंसा पुलिस ने संगीन अपराध के आरोप में वांछित चल रहे 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार...

रिपोर्ट-गौरव सिंह

कौशाम्बी : जनपद में थाना मोहब्बतपुर पइन्सा पुलिस उप निरीक्षक अवनीश कुमार पाठक मय हमराह पुलिस मु0अ0स0 102/20 धारा 307, 452, 323, 504, 506 भा0द0वि0 में वांछित एक नफर अभियुक्त रमेश पुत्र बुद्धू सिह यादव निवासी भैरमपुर थाना मोहब्बतपुर पइन्सा जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार कर कब्जे से एक अदद अवैध शस्त्र बरामद होने पर थानास्थानीय पर मु0अ0स0 104/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेजा गया है ।

पुलिस की निरोधात्मक कार्यवाही में 6 अभियुक्त हुए गिरफ्तार...

कौशाम्बी : जनपद में पुलिस अधीक्षक श्री अभिनन्दन के कुशल निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान में साधारण मारपीट और शांति भंग करने के आरोप में थाना मंझनपुर से 5, थाना पिपरी से 1, कुल मिलाकर 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया ।

Post a Comment

0 Comments