ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह
कौशाम्बी : जनपद में थाना पिपरी पुलिस उप निरीक्षक विनोद कुमार सिंह मय पुलिस बल हमराह द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 144/20 धारा 354 (ख) भादवि, 7/8 पाक्सो एक्ट मॆं वाँछित अभियुक्त बलराम पुत्र भोला निवासी गिरिया खालसा थाना पिपरी जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया ।
उसी तरह थाना सैनी पुलिस उप निरीक्षक श्री स्वामीनाथ मय पुलिस बल हमराह द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 261/18 धारा 419, 420, 467, 468, 471, 504 भादवि मॆं वाँछित अभियुक्त, अभियुक्ता रामकुमार पुत्र स्वर्गीय रामसजीवन, महाधिया पत्नी रामसजीवन निवासीगण गुजईतारा थाना मंझनपुर जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया । इसी क्रम में थाना सैनी पुलिस के ही उप निरीक्षक श्री ईश्वर शरण राय मय पुलिस बल हमराह द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 210/20 धारा 376 (2) (1) 3/4 पाक्सो एक्ट भादवि मॆं वाँछित अभियुक्त, अभियुक्ता सुमित सिंह पुत्र राजेश सिंह यादव निवासी बरीपुर शाका थाना सैनी जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया ।
इसी तरह की कार्यवाही में थाना मोहब्बतपुर पइंसा पुलिस के उप निरीक्षक श्री अवनीश पाठक मय पुलिस बल हमराह द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 109/20 धारा 379, 411 भादवि मॆं वाँछित अभियुक्तगण दिलीप कुमार पुत्र अभिमन्यु पासी निवासी फतेहपुर बेला 2. कमलेश पुत्र श्रीनाथ पासी निवासी तुलसीपुर थाना मंझनपुर जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया है ।
पइंसा पुलिस ने जुआं खेलते हुए 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कुल 1110 रुपए हुए बरामद....
कौशाम्बी : जनपद में थाना मोहब्बतपुर पइंसा पुलिस के उप निरीक्षक श्री अवनीश पाठक मय हमराह पुलिस द्वारा दो नफर अभियुक्तों राजकुमार पुत्र राम लखन निवासी कैंमा थाना मोहब्बतपुर पइंसा, अनिल कुमार पुत्र छेदालाल निवासी रानीपुर बहेरा थाना किशनपुर जनपद फतेहपुर को जुआं खेलते पाये जाने पर गिरफ्तार कर कब्जे कुल 1110 रुपए बरामद होने पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 108 /20 धारा 13 जुआं अधिनियम पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्तों का चालान माननीय न्यायालय किया गया है ।
0 Comments