Ticker

6/recent/ticker-posts

पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन सिंह द्वारा पुलिस लाईन में स्थापित किया गया “वामासारथी उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोशिएशन...

ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह


कौशाम्बी : जनपद में 5 जून को पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी श्री अभिनन्दन सिंह द्वारा पुलिस वेलफेयर को लेकर एक नई पहल की शुरुआत करते हुए पुलिस लाईन में “वामासारथी उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोशिएशन “ की स्थापना की गई ।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस परिवार को सम्बोधित किया गया, वामासारथी उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोशिएशन के अन्तर्गत कुशल प्रशिक्षको द्वारा पुलिस परिवार की महिलाओं को सिलाई कढाई जैसे अन्य कार्यों का प्रशिक्षण दिया जाएगा, साथ ही कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत मास्क बनाए जाएगे, इस क्रम में पुलिस लाईन में वामा सारथी नर्सरी की स्थापना की गई, जिसमें पुलिस परिवार द्वारा वृक्षारोपण एवं पर्यावरण के प्रति जागरुक करते हुए अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण किया जायेगा ।

Post a Comment

0 Comments